Monday, August 2, 2010

रोबोट से घर की सफाई

घर के हर कोने की सफाई के लिए आईरोबोट रूम्बा से बेहतर वैक्यूम क्लीनर और कोई नहीं। यह एक बार में चार कमरों की अकेले ही सफाई कर सकता है। इसके साइड ब्रश दीवारों के कोनों की सफाई कर सकते हैं। इसे उठाने या घुमाने का झंझट भी नहीं है।

जमीन पर रखते ही यह खुद सफाई शुरू कर देता है। इसकी बैटरी अपने आप रिचार्ज होती है। इसकी कीमत 400 पाउंड (करीब 29 हजार रुपए) है।

अब विज्ञापनों में छाए पॉल बाबा

फीफा विश्व क प के परिणामों की सही भविष्यवाणी करके सुपरस्टार बने ऑक्टोपस पॉल ने अब विज्ञापन की दुनिया में प्रवेश किया है।

पॉल के एजेंट ने बताया कि उसे हाल में जर्मनी की सुपरमार्केट चेन ‘रेव’ के विज्ञापन में दिखाया गया और उन्हें अब तक 160 प्रायोजनों की पेशकश मिल चुकी है, जिसमें किताबांे का सौदा भी शामिल है।

यह विज्ञापन एक हफ्ते पहले बना था जिसमें पॉल पारदर्शी बक्से पर बैठा था और बक्से से खाने का टुक ड़ा निकाल रहा था।

5 रुपए में ‘मिनरल वाटर’

आम आदमी के लिए सस्ती कार नैनो , और लोगों के मुंबई में सस्ते नैनो फ्लैट बनाने बाद अब टाटा कंपनी आम लोगों के लिए सस्ता मिनरल वाटर बानाने की तैयारी में है। और इसके लिए टाटा कंपनी ने साफ्ट ड्रिंक और मिनरल वाटर बानाने वाली दुनिया की जानी मानी कंपनी पेप्सी से हाथ मिलाया है। कंपनी जल्द ही बाजार में सस्ती मिनरल वाटर की बोतल लांच करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस मिनरल वाटर की कीमत 10 रुपए से कम होगी और हो सकता है कि इसकी कीमत 5 रुपए के आस पास रखी जाए।फिलहाल बाजार में उपबब्ध मिनरल वाटर के 1 लीटर बोतल की कीमत करीब 15 रुपए है। वहीं प्रीमियम कटेगरी में मिनरल वाटर बेचने वाली कंपनियां एक लीटर की बोतल पर 20 रुपए से भी ज्यादा वसूलती हैं।पिछले साल टाटा कंपनी ने बेहद सस्ती कीमत में 19 लीटर का वाटर प्योरिफायर बाजार में उतारा था। जिसे ‘स्वच्छ’ नाम दिया गया है। टाटा कंपनी की तरफ से कहा जा चुका है कि कंपनी 30 रुपए में महीने भर लोगों के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराना चाहती है।

गाड़ी के अंदर देख हैरान रह गए पुलिसवाले

ट्रैफिक पुलिस ने एक वैन चालक का घबराया चेहरा देखकर उसकी वैन रुकवाई तो तलाशी लेने पर उसके अंदर 6 कंगारू मिले। गाड़ी के अंदर जिस ढंग से कंगारुओं को रखा गया था यह देख चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मी हैरान-परेशान हो गए क्योंकि गाड़ी के अंदर कंगारू के साथ अन्य कई जानवर निर्ममता के साथ ठूंसे गए थे।

पुलिस ने 42 वर्षीय एंड्री ब्रैनीमिर को ऑस्ट्रिया के शहर निकल्सडोर्फ में गिरफ्तार किया है। वह 60 जानवरों और पक्षियों की तस्करी कर उन्हें अपने देश बुल्गारिया ले जा रहा था। एंड्री ने पुलिस को बताया कि उसने ये जानवर हॉलैंड के वाइल्ड लाइफ पार्क से खरीदे हैं।


पुलिस को वैन से दर्जनों तोते, मोर और छह कंगारू मिले। एंड्री को जानवरों की तस्करी के लिए 5 साल जेल की सजा हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि इन बेचारों को खाने-पीने को कुछ नहीं दिया गया था। सबसे बड़ी बात जिस ढंग से जानवरों को गाड़ी के अंदर रखा गया वह बेहद ही आश्चर्यजनक था। बड़ी ही क्रूरता के साथ जानवरों को गाड़ी में भरा गया था और यहां पर सभी जानवर बुरी तरह से हांफ रहे थे।

Sunday, August 1, 2010

पैसा कमाने का शोर्ट कट

पैसे कमाने का शोर्ट केवल एक क्लिक करके केवल एक मिनट में अपना अकाउंट बनाये और कमाए 10$ इसके बादआपको जो काम दिया जाये वो करो और आप एक महीने में कमा सकते है लगभग 1200$ यानि आप घर बैठे कमासकते है 50,000 से 55,000 रूपये ।
तो देर न करो और इस सुहाने अवसर का लाभ उठाये .






नाखून भी बताते हैं इंसान का स्वभाव

नाखून भी बताते हैं इंसान का स्वभावधर्म डेस्क.उज्जैनखुबसुरत दुल्हन,खुशहाल जीवन, गजलक्ष्मी योगनाखून हमारी अंगुलियों की सुन्दरता बढ़ाते हैं साथ ही ये अंगुलियों के पोरों की रक्षा भी करते हैं लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि नाखून कैसे हैं। उनका आकार और आकृति कैसी है, इससे आप सिर्फ अपने बारे में ही नहीं बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति के स्वभाव के बारे में महत्वपूर्ण बातें पता लगा सकते हैं। ये हम नहीं कहते ये तो ज्योतिष विज्ञान कहता है।

- छोटे नाखून वाले व्यक्ति चाहे कितने भी उच्च घराने में पैदा हुए हों, ये अच्छे स्वभाव के नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति असभ्य व स्वार्थी होते हैं।- छोटे और पीले नाखून व्यक्ति के मक्कार स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं।
- गोलाकार नाखून व्यक्ति के सशक्त विचारों व तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को बताते हैं।
- पतले व लम्बे नाखून वाले लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं और इसी प्रवृति के कारण कई बार इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।- छोटे नाखून व गांठदार अंगुलियां हों तो ऐसे जीवन साथी अपने पार्टनर को इशारों पर नचाते हैं।
- जिन लोगों के नाखून लम्बाई की अपेक्षा अधिक चौड़ाई लिए हुए होते हैं, वे लोग क्रोधी व जिद्दी स्वभाव के साथ ही स्वतंत्रता पसंद करने वाले होते हैं।- कठोर नाखून वाले व्यक्ति झगड़ालु प्रवृति के साथ ही अपनी जिद के पक्के होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, वो कर के ही दम लेते हैं। चाहे वे फिर सही हों या गलत, उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती है।
- वे लोग जिनके नाखून चौड़ाई से अधिक लम्बाई लिए हों तो ऐसे लोग निरंतर आगे बढऩे वाले होते हैं व अपने जीवन में उन्नति करने वाले होते हैं।


जीवन रेखा: अवैध संबंध भी बताती है

जीवन रेखा ही हमारी आयु, बीमारी और जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को बताती है। जीवन रेखा से किसी भी व्यक्ति के व्यवहार, आचार-विचार की सही-सही जानकारी प्राप्त हो सकती है। हस्तरेखा में सबसे महत्वपूर्ण रेखा जीवन रेखा मानी गई है।
जीवन रेखा गुरु पर्वत (इंडेक्स फींगर के नीचे के भाग को गुरु पर्वत कहते हैं।) के नीचे हथेली के प्रारंभ से शुरू होती है। जीवन रेखा शुक्र क्षेत्र (अंगूठे के नीचे का भाग) को घेरते हुए मणिबंध की ओर जाती है।
- लंबी, गहरी, पतली, बिना टूट-फूट की क्रास-चिह्न रहित तथा दोष-हीन जीवन रेखा व्यक्ति के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाती है।
- यदि मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा के मध्य थोड़ा अंतर हो तो व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाला होता है।
- यदि मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा के मध्य अधिक अंतर हो तो व्यक्ति बिना सोच-विचार के कार्य करने वाला होता है।
- यदि जीवन रेखा दोनों हाथों में टूटी हुई हो तो वह व्यक्ति की असमय मृत्यु को दर्शाती है। परंतु यदि एक हाथ में जीवन रेखा टूटी हो तो वह व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकता है।
- यदि जीवन रेखा, हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा तीनों प्रारंभ में मिली हुई हो तो व्यक्ति भाग्यहीन, दुर्बल और परेशानियों से घिरा होता है।
- जीवन रेखा जहां-जहां श्रृंखलाकार होगी उस आयु में व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित हो सकता है।
- यदि जीवन रेखा को कई छोटी-छोटी रेखाएं काटती हुई नीचे की ओर जाती हो तो व्यक्ति के जीवन में परेशानियों को दर्शाती हैं। यदि इस तरह की रेखाएं ऊपर की ओर जा रही हो तो व्यक्ति को सफलताएं प्राप्त होती है।
- यदि जीवन रेखा गुरु पर्वत से प्रारंभ हुई हो तो व्यक्ति अति महत्वकांशी होता है।
- यदि जीवन रेखा अंत में दो भागों में विभाजित हो गई हो तो व्यक्ति की मृत्यु जन्म स्थान से दूर होती है।
- जीवन रेखा पर वर्ग चिह्न व्यक्ति के जीवन की रक्षा करते हैं। जबकि अन्य चिह्न रोग का सूचक होते हैं।
- यदि किसी स्त्री के हाथों में मंगल क्षेत्र (हथेली के मध्य क्षेत्र को मंगल क्षेत्र कहते हैं) से निकल कर छोटी-छोटी रेखाएं जीवन रेखा का स्पर्श करे तो वह उस स्त्री के किसी पुरुष के साथ अवैध संबंध को दर्शाती है। इस रिश्ते की वजह से उस स्त्री कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- यदि जीवन रेखा रेखा हो तो वह व्यक्ति के अल्पायु होने को दर्शाती है।
- आयु के संबंध में जीवन रेखा के साथ स्वास्थ्य रेखा, हृदय रेखा, मस्तिस्क रेखा और अन्य छोटी-छोटी रेखाओं पर भी विचार किया जाना चाहिए।

किन्नर भी बना सकते हैं ग्रह योग

किन्नर अर्थात् नपुंसक, जो न स्त्री हो न पुरुष जन्म पत्रिका में ऐसा योग भी होता है। जिससे यह पता लगता है कि जातक कहीं नपुसंक तो नहीं। विवाह के समय पत्रिका मिलान करते समय यहा विचार आगे आने वाली कई समस्याओं से बचा सकता हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि, शुक्र अष्टम अथवा दशम भाव में स्थित हो एवं उन पर शुभ ग्रहों की दृष्टि न हो अथवा शनि छठे या द्वादश भाव में नीच का हो तो जातक नपुंसक होता है। यदि सम राशि में सूर्य हो एवं विषम राशि में चंद्रमा या सम राशि में चंद्र हो और विषम में सूर्य और दोनो की एक दूसरे पर दृष्टि हो तो जातक नपुंसक होता है।
इसी प्रकार बुध और शनि का सम एवं विषम राशि में हो और उनकी एक दूसरे पर दृष्टि हो तो जातक नपुंसक होता है।विषम राशि स्थित चंद्रमा एवं सम राशि स्थित बुध पर मंगल की दृष्टि हो, विषम राशिगत सूर्य को सम राशिगत मंगल या सम राशिगत मंगल को सूर्य जो सम राशि में स्थित हो अथवा विषम राशि या लग्न राशिगत चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि हो तो जातक नपुंसक जानना चाहिए।
पुरुष प्रकृति की राशि या उसके नवांश में शुक्र या चंद्रमा हो तो जातक नपुंसक होता है। इस योग वाले जातक पर लिंगो में आसक्त नहीं होते। बुध नीच का या सप्तम स्थान में नीच का हो तो जातक नपुंसक होता है। ऐसा ही बुध लग्न में स्थित हो तो भी जातक नपुंसक होता है।
इस योग से बचने के लिए यह उपाय करें-
- बुध के मंत्रों का जाप करे।
- पीपल के पेड़ की अराधना करें।
- शनिवार को पीपल के पत्ते पर भोजन रखकर उस भोजन को ग्रहण करें।
- अधिकतम भोजन पत्तल पर ही करें।

आप सेक्सी हैं यदि...

हाथों की बनावट और रेखाएं बता देती हैं कि आपका स्वभाव कैसा है? आपके विचार कैसे हैं? हस्तरेखा में रेखाओं के अतिरिक्त पर्वत क्षेत्र भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। पर्वत क्षेत्र अर्थात् आपके हाथों में उभरे हुए अलग-अलग भाग।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पर्वत क्षेत्रों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है शुक्र पर्वत क्षेत्र।
शुक्र पर्वत व्यक्ति की प्रणय, वासना, प्रेम और भोग विलास को दर्शाता है। जिस व्यक्ति का शुक्र पर्वत जितना अधिक उन्नत होता है वह उतना ही अधिक सेक्सी होता है। अत्यधिक उन्नत शुक्र पर्वत वाले व्यक्ति के दिमाग में सेक्स संबंधी विचार ही चलते रहते हैं।
कहां होता है शुक्र पर्वत...
अंगूठे के नीचे के भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं। शुक्र पर्वत की अंतिम सीमा जीवन रेखा तक होती है। जीवन की परिधि जितनी अधिक होती है शुक्र पर्वत उतना ही अधिक बड़ा होता है। अधिक उन्नत शुक्र पर्वत को अच्छा नहीं माना जाता है।
- यदि शुक्र पर्वत सामान्य से कम उन्नत है तो ऐसे व्यक्ति निरस, रुखे स्वभाव वाले होते हैं। दोषपूर्ण शुक्र पर्वत होने पर व्यक्ति संतान उत्पन्न करने में असक्षम होता है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों को जनेंद्रिय संबंधी को बीमारी हो सकती है।
- यदि शुक्र पर्वत उन्नत और उभरा हुआ है। साथ ही दोष रहित है तो ऐसे व्यक्ति स्वस्थ एवं सुंदर शरीर वाले, कामुक, संतान उत्पन्न करने की क्षमता करने वाला होता है।
- शुक्र पर्वत अत्यधिक उन्नत होने पर व्यक्ति भोग विलास में लिप्त रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति शक्तिशाली भी होता है।
ध्यान रहे शुक्र पर्वत और अंगूठे की बनावट पर साथ-साथ विचार किया जाना चाहिए।

सीधे दांत तो धन की बारिश

एक मुस्कान किसी को भी सम्मोहित करने के लिए काफी है। दांत देखकर भी आप सहज ही किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। मुस्कुराने पर दांत और मसूड़े दिखाई देते हैं जिनसे आप उस व्यक्ति के चरित्र के संबंध में काफी कुछ समझ सकते हैं।
- जिस व्यक्ति के दांत सीधे और सपाट रेखा में होते हैं तो वह व्यक्ति धनवान होता है।
- काले आड़े-तेड़े दांत वाले व्यक्ति अपना हित सोचने वाले होते हैं ऐसे लोग दोहरे स्वभाव के होते है।
- बत्तीस दांत वाले व्यक्ति भाग्यवान होते है और उनकी बोली गई बातें अधिकतर सच होती हैं।
- जिस व्यक्ति के दांत एक दूसरे से अलग-अलग होते हैं तो वह व्यक्ति दूसरों के धन पर ऐश करते हैं।
- जिनके मसूड़े काले होते हैं वो बहुत चतुराई से अपना काम निकालने वाले होते हैं, साथ ही ऐसे लोग झगड़ालु स्वभाव के होते हैं।
- जिन लोगो के दांत टेड़े मेड़े होते हैं, वे खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं, वे हर पल को जीने मे विश्वास करने वाले होते हैं।
- यदि किसी लड़की के दांत के ऊपर दांत है तो वह अपने जीवन साथी को उंगुलियों पर नचाती है।
- जिन स्त्रियों के दांत ऊंचे होते हैं, वे तर्क देने वाले होती हैं इनसे तर्क में जीतना कठिन होता हैं।

सपने में परी या सुंदर लड़की दिखाई दे तो...

ज्योतिष शास्त्र में सपनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है। सपनों का संबंध हमारे निकट भविष्य से होता है। सपने कई प्रकार के होते हैं। किसी-किसी को अजीब स्वप्न दिखाई देते हैं तो किसी को सामान्य जन-जीवन से जुड़े सपने आते हैं। अधिकांश पुरुषों को स्वप्न में लड़कियां दिखाई देती है। युवतियों से जुड़े सपनों के यह फल होते हैं-
- सपनों में यदि कोई परी या सुंदर लड़की दिखाई तो समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। प्रमोशन के योग बनते हैं।
- सपने में यदि किसी स्त्री की साड़ी दिखाई दे तो प्रेमिका से जल्द से जल्द मिलने के योग हैं।
- स्वप्न में यदि किसी सुंदर लड़की को छेड़ते हुए देखे और वह स्त्री हंस दे तो भोग विलास प्राप्त होने के योग है। इसके विपरित यदि लड़की गुस्सा हो जाए तो अपमानित हो सकते हैं, नुकसान हो सकता है।
- स्वप्न में कोई बदसूरत, काली लड़की दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति को अच्छाई और बुराई दोनों प्राप्त होने के योग होते हैं।

हस्तरेखा: आपकी संतान कितनी हैं?

अपना भविष्य में होने वाली घटनाओं को जानने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं। सामान्यत: लोग कुंडली पर ज्यादा विश्वास करते हैं परंतु हाथों की लकीरें भी शत-प्रतिशत सही-सही भविष्यवाणी करती हैं। वैसे तो हाथों में कई रेखाएं होती हैं सभी का अपना महत्व हैं। आज हम आपको जानकारी देंगे संतान रेखा की:
संतान रेखा: सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत स्थित होता है। बुध पर्वत पर विवाह रेखा के पास ही संतान रेखाएं होती है। यहां जितनी रेखाएं होती हैं व्यक्ति की उतनी संतान के योग होते हैं। इसमें अधिक गहरी रेखाएं पुत्र और सामान्य रेखाएं पुत्री के योग की ओर संकेत करती है। यह रेखाएं टूटी हुई या कटी हुई तो इसका मतलब यही है संतान पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

अब आम आदमी को भी मिलेगी पेंशन

सरकारी कर्मचारियों की भांति आम आदमी भी अब पेंशन का हकदार होगा। इसके लिए डाक विभाग में एक निश्चित प्रीमियम राशि जमा करनी होगी। डाक विभाग ने आम आदमी को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए नई पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति वृद्धावस्था में भरण-पोषण की व्यवस्था के लिए सक्षम हो सकेगा।

सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृति के बाद गुजर बसर के लिए पेंशन सुविधा प्रदान की जाती है, लेकिन आम आदमी इस सुविधा से वंचित था। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई पेंशन योजना लागू की है ताकि हर नागरिक इसका लाभ लेकर भविष्य को सुधार सके।


एक हजार रुपए सरकार का अंशदान :


योजना के तहत सरकार की ओर से 1 हजार रुपए अतिरिक्त अंशदान के रूप में जमा करवाए जाएंगे, लेकिन शर्त यह रहेगी कि आवेदनकर्ता के सालाना 12 हजार रुपए जमा हों। पेंशन की राशि की गणना भी आवेदनकर्ता की उम्र और उसकी प्रीमियम के आधार पर तय होगी।


लाभ 60 साल आयु के बाद


योजना का लाभ भारत का कोई भी नागरिक अथवा अप्रवासी भारतीय जिसकी आयु 18 से 55 साल है ले सकता है। उसे पेंशन का लाभ साठ साल की आयु पूरी होने के बाद मिलेगा। कोई भी व्यक्ति 500 रुपए व एक हजार रुपए अंशदान देकर इस योजना का लाभ ले सकता है। साल के अंत मंे खाते मंे कम से कम छह हजार की राशि होना आवश्यक है।


शीघ्र मिलेगे फार्म


इस योजना से आम आदमी को फायदा होगा। इसके लिए शीघ्र फार्म मिलेगे। फार्म मिलते ही इनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। आम आदमी को पेंशन की सुविधा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने डाक विभाग को जिम्मा सौंपा है। आम आदमी को इसका लाभ मिलेगा। राधेश्याम शर्मा, डाक अधीक्षक, पाली

दुर्घटना से मृत्यु के योग तो नहीं?

आधुनिकता की दौड़ में जितनी अधिक सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी हुई है उतना ही अधिक दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहनों की लंबी कतारें होती है और जरा सी असावधानी से किसी के भी जीवन पर खतरा आ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से ऐसे समय का अनुमान लगाया जा सकता है जब हमारे साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना है। बस फिर उस समय सावधान रहकर हम दुर्घटना से बच सकते हैं।
यदि जीवन रेखा जगह-जगह से अन्य छोटी-छोटी रेखाओं से कटी हुई है तो वे दुर्घटना की संभावना को दर्शाती हैं।
जीवन रेखा पर द्वीप चिन्ह या क्रास जैसे चिन्ह अशुभ माने जाते हैं। यह चिन्ह जीवन पर संकट को बताते हैं।

2 मिनिट में जानें सफल होंगे या नहीं

क्या आपकी कोई समस्या, परेशानी, दिक्कत आपको सता रही है? या आप कोई कार्य करना चाहते हैं और उसमें सफलता को लेकर संशय है, या कोई एग्जाम देना है, और आप सोच रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी या नहीं, ऐसे हर सवाल के लिए यहां एक यंत्र दिया जा रहा है, जिसकी मदद से आपको अपने कार्य की सफलता-असफलता की ओर इशारा मिलेगा-
प्रश्न करने की विधि- अपनी समस्या या प्रश्न सोचकर अपने आराध्य देव का नाम लेकर आंख बंद करें और अपने कम्प्यूटर के माउस कर्शर के पॉइन्ट को यंत्र के ऊपर घुमाएं और कुछ देर बार माउस रोककर देखें कि कर्शर किस अंक पर है, उसी अंक का उत्तर आपके प्रश्न का उत्तर होगा।
1. प्रश्न उत्तम है, कार्य पूर्ण होने की पूरी संभावना है।
2. आराध्य देव की पूजा करके कार्य शुरू करें, सफलता निश्चित मिलेगी।
3. इस कार्य का परिणाम गड़बड़ हो सकता है।
4. आपने कार्य के लिए जो रास्ता चुना है, उसे बदलकर नए तरीके से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
5. कार्य में सफलता संभावित है। कार्य भगवान पर छोड़ दें।
6. और अधिक प्रयत्न करने की जरूरत है, सफलता निश्चित ही मिलेगी।
7. कार्य में कई परेशानियां आएंगी परंतु कार्य पूर्ण हो जाएगा।
8. कार्य कठिनाइयों से भरा है, सफलता की उम्मीद कम है।
9. इस कार्य में शत-प्रतिशत सफलता सफलता मिलेगी।

Saturday, July 31, 2010

मिलिये खुद से पिछले जन्म में जाकर

इंसान धरती का सर्वाधिक समर्थ, जिज्ञासू और रहस्यों से भरा प्राणी हैं। अज्ञात को जानने की ललक उसके मन में प्रारंभ से ही रही है। जो सामने नहीं है यानि कि छुपा हुआ है, गुप्त है उसे प्रत्यक्ष करना या सामने लाना हर व्यक्ति जन्म से ही स्वाभाविक गुण है। यह सब जानते हैं कि जो होना है वह तो हो कर ही रहेगा किन्तु फिर भी अपना भविष्य फल जानने की बेसब्री और कोतुकता के कारण ही इंसान अपना समय, श्रम और सम्पत्ति तीनों दाव पर लगाता है।



इंसान के मन में आने वाले कल को जानने के साथ ही अपने पिछले जन्म के जीवन को जानने की भी प्र्रबल इच्छा होती है। रही बात अपना पिछला जन्म जानने की, तो ऐसा कर पाना कठिन किन्तु सौ फीसदी संभव है। पिछला जन्म जानना हो या भविष्य की झांकी देखना हो दोनों ही कार्य कुछ विशेष उपायों से ही संभव है। ऐसा ही एक विशिष्ट किन्तु



प्रामाणिक उपाय है -अष्टांग योग। अष्टांग योग के निर्माता एक भारतीय ऋषि पतंजलि हैं। वे अपनी पुस्तक योग-दर्शन में योगी की उस क्षमता का स्पष्ट उल्लेख करते हैं। वे अपनी पुस्तक में लिखते हैं कि - संस्कारसाक्षात्करणात् पूर्व जाति ज्ञानम्।



कहने का मतलब यह है कि संयम द्वारा संस्कारों का साक्षात कर लेने से पूर्व जन्मों का ज्ञान हो जाता है। जब कोई सच्चा जिज्ञासू पूरे समर्पण के साथ लक्ष्य की और बढ़ता है तो वो इस क्षमता को प्राप्त कर लेता है।

अब नहीं होगा एक्सीडेंट

यदि आपने कोई नया वाहन खरीदा हैं और आपके मन में हमेशा यही डर बना रहता है कि आपके या आपके परिवार के किसी भी सदस्य की थोड़ी सी भी लापरवाही से कहीं आपके नए वाहन का एक्सीडेंट न हो जाए। आपकी अशुभ ग्रहों की दशा या अंतरदशा चल रही हैं या अनजाने में आपने अशुभ मुहूर्त में वाहन खरीद लिया हैं तो घबराए नहीं नीचे लिखे उपाय को अपनाकर आप किसी भी तरह की वाहन दुर्घटना को टाल सकते हैं।
- शनिवार को काले रंग की एक पोटली में काले तिल, सुपारी और सिन्दूर रखकर उसे अपने वाहन पर आगे की ओर बांध दें। इस उपाय को अपनाकर आप अपने वाहन को किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा सकते हैं।

कैसे बढाएं बिजनेस?

अधिकतर व्यापारी अपने व्यापार में घटती बिक्री को लेकर तनाव में रहते हैं। बार-बार व्यवसाय में नुकसान हो रहा है या बनते सौदे बिगड़ जाते हैं। अनचाहा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, तो इस उपाय को एक बार जरूर करें।
- रविवार को गंगा जल लेकर उस पर फूंक मार कर २१ बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
इस जल को व्यापार स्थल पर छिड़क दें। ऐसा लगातार सात रविवार तक करें।
- सोमवार को सफेद चंदन लाकर उसे एक सप्ताह तक घर के मंदिर में रखें, धूप बत्ती दिखाएं व उसे गल्ले या तिजोरी में रखें । इस उपाय को अपनाने से निश्चित ही आपके व्यापार मे वृद्धि होने लगेगी ।

अगर नहीं मिलता मेहनत के बाद भी यश

क्या आप दिन रात मेहनत करते हैं? अपना हर काम ईमानदारी से करते हैं घर हो या आफिस अपना सारा काम व जिम्मेदारियों को निभाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन कोई भी आपको नहीं समझता। कितनी भी मेहनत कर ले किंतु आपको हर जगह अपयश ही मिलता है। तो ऐसे में क्या करें? ऐसे में आप इस नीचे लिखे टोटके को अपनाकर अपने हर काम का यश प्राप्त कर सकते हैं।- किसी भी शुभ मुहूर्त में सफेद आक (आकड़ा) की जड़ का पंचोपचार पूजन करें।- पूजन करते समय १०८ बार ऊं भास्कराय नम: का जाप करें।- उसके बाद किसी ताबिज में भरकर सफेद आक की अभिमंत्रित जड़ को धारण करें।इस ताबिज को धारण करने के बाद धीरे - धीरे आपको अपने कार्यों का यश मिलने लगेगा।

कैसे पाएं खूबसूरत दुल्हन?

कहते है जोडिय़ां स्वर्ग में बनती हैं और धरती पर आकर यही जोडिय़ां शादी के बंधन मे बंध जाती हैं। ऐसी ही एक सुन्दर जोड़ी है विष्णु-लक्ष्मी की, जिनके पूजन से आप भी शीघ्र ही विवाह के बंधन मे बंध सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिये गए कुछ दुर्लभ और अचूक प्रयोगों को अपनाएं:-

- किसी भी गुरुवार को विष्णु-लक्ष्मी जी के मंदिर जाकर सामान्य पूजन-अर्चन के
बाद विष्णु जी को कलगी (जो सहरे के ऊपर लगी होती है) चढ़ाएं।

- पांच बेसन के लड्डू चढ़ाएं। पूरी श्रद्धा के साथ जो भी पुरूष इस उपाय को
अपनाता है। उसका शीघ्र ही विवाह संपन्न हो जाता है।

- पीले रेशमी रूमाल को अपने साथ रखने और गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करने से
सुन्दर और सुशील कन्या के साथ शीघ्र ही विवाह हो जाता है।
यह टोटके विवाह मे विलंब की समस्या से निदान पाने और सुन्दर और सुशील वधु
की प्राप्ति का एक अचूक उपाय हैं।

टैक्स दो डोली उठाओ

लड़कियों के विवाह में लोगों द्वारा हर तरह की मदद की बात तो आपने सुनी होगी लेकिन बिहार का एक गांव ऐसा भी है, जहां लड़कियों की डोली तभी उठती है जब 'रंगदारी' दी जाए। बिना रंगदारी चुकाए अगर विवाह हो जाए तो संबंधित परिवार की खैर नहीं। रंगदार उस परिवार के साथ जोर-जबरदस्ती पर उतारू हो जाते हैं।

कटिहार जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मनिहारी थाना क्षेत्र के चिमूरतला गांव के लोग यह सब झेलने के लिए विवश हैं। इस गांव में किसी घर बारात आए या वे कहीं बारात लेकर जाएं तो उन्हें रंगदारी देनी ही पड़ती है। यहां के लोगों ने इसे 'डोली टैक्स' का नाम दे दिया है।

महियारपुर ग्राम पंचायत के इस गांव में गत 14 जुलाई की रात एक परिवार को 'डोली टैक्स' न चुका पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस गांव की एक लड़की पुतुल की शादी हुई लेकिन परिवारवाले गरीबी की वजह से रंगदारी की रकम नहीं दे सके। इसके बाद रंगदारों ने पुतुल के घर में घुसकर गोलीबारी की। इससे पुतुल की नानी की मौत हो गई।

पुतुल की मां मसोमात सतमा कहती हैं कि रंगदारी वसूलने वालों ने हमसे 2,000 रुपये और लड़के वालों से 5,000 रुपये, शराब और मुर्गे का खर्च मांगा था। हम गरीब हैं, इतनी रकम नहीं दे पाए। इसलिए उन लोगों ने हमारे घर में घुसकर गोलियां चलाईं।

वह बताती हैं कि उन लोगों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

गांव की ही बसंती देवी बताती हैं कि हमने दो बेटियों की शादी तो 'डोली टैक्स' देकर कर दी लेकिन बाकी दो बेटियों की शादी में क्या होगा? इसको लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है।

वह बताती हैं कि उनका एक दामाद 'टैक्स' नहीं चुका पाया था, इसी डर से इस गांव में कभी नहीं आता।

वहीं, राजेश मंडल का कहना है कि अगर बच्चों को जन्म दिया है तो विवाह भी करना है। इसलिए हम 'टैक्स' दे देते हैं।

वह बताते हैं कि परिवार की आर्थिक हैसियत के आधार पर 'टैक्स' की मांग की जाती है। यह रकम 5,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हो सकती है। लड़की वालों से ही नहीं लड़के वालों से भी 'टैक्स' वसूला जाता है।

मनिहारी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध विश्वास ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

ऑफिस में मिनी स्कर्ट पहना तो घर वापस

ब्रिटेन के कुछ ऑफिसों में आजकल महिलाओं को मिनी स्कर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है। आदेश में कहा गया है कि महिलाओं को ऑफिस कल्चर की शोभा बढ़ाने के लिए कपड़े पहनने पर बदलाव लाना होगा।

केइली मेइल के अनुसार साउथेम्पट सिटी काउंसिल की चिल्ड्रन सर्विस डिपार्टमेंट ने ४क्क् से ज्यादा कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर अपने काम के अनुसार कपड़ा पहनने की सलाह दी है।

लेटर में कहा गया है कि अगर महिलाएं मिनी स्कर्ट पहनकर ऑफिस में आती हैं तो उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। साथ ही पुरुषों को पीला शर्ट और कॉटन ट्राउजर पहनकर ऑफिस में आने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि महिलाएं भी ट्राउजर, फॉर्मल ड्रेस के साथ सही लंबाई की स्कर्ट पहन सकती हैं। लेकिन मिनी स्कर्ट महिलाएं कतई न पहनें।

Friday, July 30, 2010

ऐसी-वैसी नहीं है यह अंडरवियर!

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए एक ऐसी खास अंडरवियर तैयार की है जिसमें शरीर के तापमान, ब्लड प्रैशर, हॉर्ट बीट आदि को नापने के लिए इलेक्ट्रानिक बायोसेंसर लगाया गया है। इस अंडरवियर के बारे में कहा गया है कि यह बेहद आरामदायक, मजबूत, स्टाइलिश है और पहनने वाले का जीवन बचाने में मदद करेगी।

इस अंडरवियर को विकसित करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, सेन डिएगो के प्रोफेसर जोसेफ वांग का कहना है कि इसे विकसित करते वक्त हमने रिमोट मॉनीट्रिंग के जरिए घर पर ही बुजुर्गो को व्यक्तिगत देखभाल देने का ख्याल रखा है। इसके जरिए हॉर्ट अटैक, शुगर के स्तर में बदलाव और शरीर में अन्य बदलावों पर निगरानी रखी जा सकेगी।

वांग कहते हैं कि अंडरवियर में लगे बॉयोसेंसर एथलीट्स के लिए भी उपयोगी होंगे। इससे उन्हें अपने शरीर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इस अंडरवियर को विकसित करने के प्रोजैक्ट को अमेरिका की सेना ने फंड किया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी सैनिक ही इसे सबसे पहले पहनेंगे।

डांस करो, जूते से चार्ज होगा मोबाइल फोन

ब्रिटेन में ग्लॉस्टनबेरी म्यूजिक फेस्टिवल का मजा लेने आए लोग अपने मोबाइल के चार्ज करने की चिंता से मुक्त हो जाएंगे। यूके म्यूजिक फेस्टिवल के लिए ऐसे विशेष जूते बनाए गए हैं जो मोबाइल फोन को चार्ज करेंगे।

स्काई न्यूज की एक खबर के मुताबिक मोबाइल फोन ऑपरेटर ओरेंज ने ऐसे गम बूट्स लांच किए हैं जो पॉवर जेनरेटिंग सोल के जरिए मोबाइल को चार्ज कर सकेंगे।

12 घंटे तक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान डांस करने या चलहकदमी करने पर यह जूते इतनी ऊर्जा उत्पादित करेंगे की एक घंटे तक फोन चार्ज किया जा सके। ऊर्जा विशेषज्ञ गॉटविंड द्वारा विकसित यह जूते चहलकदमी के दौरान पैरों में पैदा होने वाली गर्मी को बिजली में बदलेंगे।

ओरोंज स्पांसरशिप हेड एंड्रयू पियरसे का कहना है कि ओरोंज ग्लॉस्टनबरी फेसटिवल के ग्रीन कार्यक्रम के तहत नई ऊर्जा तकनीकों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने ऐसे जूते विकसित किए हैं जो फेसटिवल के दौरान लोगों का उनके परिवार वालों से जोड़े रखेंगे।

'मरी हुई औरत' प्रेमी संग गिरफ्तार

सुनने में अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह खबर पूरी तरह से सच है। केरल के पथनमथिट्टा जिले में अपने परिवारवालों द्वारा कथित तौर पर मरा समझकर दफना दी गई एक महिला को उसके प्रेमी संग गिरफ्तार किया गया है।

महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आदमी के साथ कुछ दिन पहले यह महिला घर से भाग गई थी। पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों की मां (27) शाइनी 2009 के अगस्त महीने से ही गायब थी। वह अपने पड़ोसी कालेश (30) के साथ घर से भाग गई थी। हालांकि इस बारे में घर के किसी भी व्यक्ति को कुछ भी पता नहीं था। घर से भागने के बाद शाइनी के घरवालों को 10 दिन पहले नजदीक के तालाब में एक लाश मिली थी जिसे उन्होंने शाइनी का शव समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था।

फिर भी शंकावश घरवालों ने पुलिस में शाइनी के भागने की एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने कालेश के मोबाईल फोन से होने-वाली बातचीत से प्राप्त जानकारी के आधार पर दोनों को पकड़ा। हालांकि पुलिस असमंजश में है कि जिस लाश को लड़की के घर वालों ने जलाई थी वह कौन थी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Thursday, July 29, 2010

यहां है आधा शिव आधा पार्वती रूप शिवलिंग

धार्मिक दृष्टि से पूरा संसार ही शिव का रुप है। इसलिए शिव के अलग-अलग अद्भुत स्वरुपों के मंदिर और देवालय हर जगह पाए जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर स्थित है - हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित काठगढ़ महादेव। इस मंदिर का शिवलिंग ऐसे स्वरुप के लिए प्रसिद्ध है, जो संभवत: किसी ओर शिव मंदिर में नहीं दिखाई देता। इसलिए काठगढ़ महादेव संसार में एकमात्र शिवलिंग माने जाते हैं, जो आधा शंकर और आधा पार्वती का रुप लिए हुए है। यानि एक शिवलिंग में दो भाग हैं। इसमें भगवान शंकर के अर्द्धनारीश्वर स्वरुप के साक्षात दर्शन होते हैं। शिव रुप का भाग लगभग ७ फुट और पार्वती रुप का शिवलिंग का हिस्सा थोड़ा छोटा होकर करीब ६ फुट का है। इस शिवलिंग की गोलाई लगभग ५ फिट है।
शिव और शक्ति का दोनों के सामूहिक रुप के शिवलिंग दर्शन से जीवन से पारिवारिक और मानसिक दु:खों का अंत हो जाता है।
शिवपुराण की कथा अनुसार जब ब्रह्मा और विष्णु के बीच बड़े और श्रेष्ठ होने की बात पर विवाद हुआ, तब बहुत तेज प्रकाश के साथ एक ज्योर्तिलिंग प्रगट हुआ। अचंभित विष्णु और ब्रह्मदेव उस ज्योर्तिलिंग का आरंभ और अंत नहीं खोज पाए। किंतु ब्रह्मदेव ने अहं के कारण यह झूठा दावा किया कि उनको अंत और आरंभ पता है। तब शिव ने प्रगट होकर ब्रह्म देव की निंदा की और दोनों देवों को समान बताया। माना जाता है कि वही ज्योर्तिमय शिवलिंग ही काठगढ़ का शिवलिंग है।
चूंकि शिव का वह दिव्य लिंग शिवरात्रि को प्रगट हुआ था, इसलिए लोक मान्यता है कि काठगढ महादेव शिवलिंग के दो भाग भी चन्द्रमा की कलाओं के साथ करीब आते और दूर होते हैं। शिवरात्रि का दिन इनका मिलन माना जाता है।
काठगढ़ में सावन माह और महाशिवरात्रि के दिन विशेष शिव पूजा और धार्मिक आयोजन होते हैं। इसलिए इस समय काठगढ़ की यात्रा सबसे अच्छा मानी जाती है।
काठगढ़ शिवलिंग दर्शन के लिए पहुंचने का मुख्य मार्ग पंजाब का पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के इंदौरा तहसील से है। जहां से काठगढ़ की दूरी लगभग ६ से ७ किलोमीटर है।

ऐसे बचें अशुभ सपनों से

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार स्वप्न चार प्रकार के होते हैं। पहला दैविक, दूसरा शुभ, तीसरा अशुभ और चौथा मिश्रित। दैविक व शुभ स्वप्न कार्य सिद्ध की सूचना देते हैं। अशुभ स्वप्न कार्य असिद्धि की सूचना देते हैं तथा मिश्रित स्वप्न मिश्रित फलदायक होते हैं। यदि पहले अशुभ स्वप्न दिखे और बाद में शुभ स्वप्न दिखे तो शुभ स्वप्न के फल को ही पाता है। अगर आपको लगातार बुरे सपने आते हों तो उसके अशुभ फल से बचने के लिए यह उपाय आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं-
1- बुरे स्वप्न को देखकर यदि व्यक्ति उठकर पुन: सो जाए अथवा रात्रि में ही किसी से कह दे तो बुरे स्वप्न का फल नष्ट हो जाता है।
2- सुबह उठकर भगवान शंकर को नमस्कार कर स्वप्न फल नष्ट करने के लिए प्रार्थना कर तुलसी के पौधे को जल देकर उसके सामने स्वप्न कह दें। इससे भी बुरे सपनों का फल नष्ट हो जाता है।
3- अपने गुरु का स्मरण करने से भी बुरे स्वप्नों के फलों का नाश हो जाता है।
4- धर्म शास्त्रों के अनुसार रात में सोते समय भगवान विष्णु, शंकर, महर्षि अगस्त्य, कपिल मुनि का स्मरण करने से भी बुरे सपने नहीं आते।

बाप रे! इतना छोटा आदमी

सिर्फ दो फिट और 6 इंच ऊंचाई वाला चीन का 40 वर्षीय व्यक्ति दुनिया का सबसे नाटा व्यक्ति होने का दावा किया है। इसके पहले दुनिया में सबसे नाटे व्यक्ति का कीर्तिमान चीन के ही पिंगपिंग के नाम था। पिंगपिंग के निधन के बाद अब होंग कैक्यू ने सबसे नाटे व्यक्ति होने का दावा किया है।

40 वर्षीय होंग का वजन सिर्फ १२ किलोग्राम है। होंग का जन्म फरवरी 1970 में हुआ था। होंग की मां ने बताया कि होंग मेरा दूसरा और एकमात्र बेटा है। जबकि सबसे बड़ी बात यह है कि होंग के अन्य परिवार वालों की लंबाई सामान्य है।

होंग ने कहा कि मैं जब छोटा था तब मेरी मां मुझे गोद में उठाए रहती थी लेकिन अब देखो जब मैं 40 वर्ष का हो गया हूं तब भी अपनी मां के ही गोद में रहता हूं। मेरे सभी दोस्त आज मस्त शरीर वाले हैं लेकिन भगवान ने मेरी लंबाई बढ़ने ही नहीं दी। उसने कहा कि आज भी ज्यादातर लोग मुझे बच्च ही समझ बैठते हैं। ४क् वर्षीय होंग मौजूदा समय में चीन के सुचियान क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहते हैं।

जानें शिव व सावन के बारे में

सावन मास में शिव आराधना का विशेष फल मिलता है। इस संबंध में धर्म शास्त्रों में भी कई उल्लेख मिलते हैं। इस महीने में भक्त अलग-अलग माध्यमों से शिव भक्ति में डूब जाते हैं। सावन में प्रकृति की छटा भी देखते ही बनती है। रिमझिम बारिश, झूले और इनके साथ ही शिव की भक्ति, सावन के महीने को पूरी तरह धर्ममय बना देती है।
अपने पाठकों को शिव तथा सावन से संबंधित रोचक जानकारियां देने के उद्देश्य से हमने विशेष उत्सव पेज तैयार किया है, जिसमें आप पाएंगे- शिव से जुड़े तांत्रिक उपाय, ज्योतिष निदान, कथाएं, रोचक बातें, प्रमुख मंदिरों की जानकारी, विभिन्न अवतार, कावड़ यात्रा की जानकारी, नित्य पूजा करने की विधि, पूजन मंत्र, सावन का धार्मिक तथा मनोवैज्ञानिक पक्ष आदि।
शिव तथा सावन से जुड़ी यह सामग्री आपके जीवन में भक्ति, ऊर्जा तथा उत्साह का संचार करेंगी। यह सामग्री आप पाएंगे सिर्फ उत्सव पेज पर।


वैवाहिक सुख बढ़ाता है - संभोग व्रत

हिन्दू संस्कृति और धर्म ग्रंथों में चार पुरुषार्थ बताए गए हैं - धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष। मानव के जन्म से लेकर मृत्यु तक इन पुरुषाथों को पाने के लिए अनेक संस्कार और धार्मिक व्यवस्थाएं नियत की गई है। इन पुरुषार्थों में काम का महत्व वैवाहिक संस्कार द्वारा गृहस्थ जीवन में बताया गया है। लेकिन वैवाहिक जीवन में कोई व्यक्ति भोगी या विलासी होकर जीवन की अन्य जिम्मेदारियों से दूर न हो जाए। इसलिए प्राचीन ऋषि-मुनियों ने ऐसे व्रत का पालन करने का विधान बनाया, जिससे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन संयमित, सुखी और जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए पूरा हो। यह व्रत है - संभोग व्रत।

इस व्रत का पालन हिन्दू पंचांग के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा यानि एकम और पंचमी तिथि को किया जाता है। इस व्रत में मुख्य रुप से भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है। जो पंचदेवों में शामिल है। सूर्यदेव निरोग रखने वाले और आत्मज्ञान देने वाले देव हैं।

प्रात: स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ सूर्य की प्रतिमा का गंध, फूल, अक्षत सहित १६ तरीकों से पूजन और उपासना की जाती है। दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें।

रात्रि में पति या पत्नी के साथ शयन करने पर भी ब्रह्मचर्य का पालन करें। शारीरिक संबंध या अन्य भोग क्रियाओं से दूर रहें।

इस व्रत के पालन से व्यक्ति ऊर्जावान, स्वस्थ, सबल रहता है और लंबे समय तक वैवाहिक सुखों की प्राप्ति कर धार्मिक दृष्टि से पुण्य का भागी भी बनता है।

मर्यादा सीखें रामायण से

रामायण में ऐसे कई गूढ़ रहस्य छिपे हैं जो वर्तमान समय में हमें जीने की सही राह दिखाते हैं। रामायण में मर्यादाओं के पालन पर विशेष जोर दिया गया है। रामायण में ऐसे कई प्रसंग आते हैं जहां भगवान श्रीराम ने मर्यादाओं के पालन के लिए त्याग कर आदर्श उदाहरण पेश किया। श्रीराम ने मर्यादा के पालन के लिए 14 साल का वनवास भी सहज रूप से स्वीकार कर लिया। इसीलिए उन्हें मर्यादापुरुषोत्तम कहा गया।
रामायण में ऐसे भी कई प्रसंग आते हैं जहां मर्यादा का पालन न करने पर पराक्रमी व बलशाली को भी मृत्यु का वरण करना पड़ा। जब भगवान राम ने किष्किंधा के राजा बालि का वध किया तो उसने भगवान से प्रश्न पूछा-
मैं बेरी सुग्रीव प्यारा
कारण कवन नाथ मोहि मारा,
प्रति उत्तर में जो बात राम ने कही वह मर्यादा के प्रति समर्पण को दर्शाती है-अनुज वधू, भग्नी, सुत नारी,सुन सठ ऐ कन्या सम चारीअर्थात अनुज की पत्नी, छोटी बहन तथा पुत्र की पत्नी। यह सभी पुत्री के समान होती है। तुमने अपने अनुज सुग्रीव की पत्नी को बलात अपने कब्जे में रखा इसीलिए तुम मृत्युदंड के अधिकारी हो।
ऐसे ही मानवीय संबंधों को मर्यादाओं में बांधा गया है। इस प्रकार मर्यादाएं व्यक्ति के मन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालती है। वर्तमान समय में जहां पाश्चात्य सभ्यता हमारे बीच घर करती जा रही हैं वहीं रामायण एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो हमें मर्यादाओं की शिक्षा दे रहा है।

माहवारी में कैसे करें व्रत पालन

सनातन धर्म में मानव जीवन के कल्याण के लिए अनेक व्रत-विधान बताए गए हैं। इनमें अनेक व्रत स्त्रियों के लिए नियत है। उन व्रतों के पालन के लिए धार्मिक नियम-संयम और पवित्र आचरण का महत्व बताया गया है। किंतु प्राकृतिक रुप से स्त्रियों के लिए कुछ स्थितियों ऐसी आती है। जिनके कारण व्रत पालन की निरंतरता में बाधा आती है। इनमें से एक कारण है - स्त्री का रजस्वला होना यानि मासिक चक्र।



मासिक या किसी विशेष व्रत के संकल्प के दौरान मासिक चक्र आने पर व्रत को लेकर हर स्त्री के मन में शंका, संशय और व्रत भंग होने के कारण धर्म दोष की पीड़ा रहती है। इन व्रतों में मुख्यत: प्रतिमाह आने वाले एकादशी, संकष्टी चतुर्थी, प्रदोष व्रत आदि हैं। यह धर्मसंकट उस समय ज्यादा पीड़ादायक होता है। जब महिलाएं विशेष कामनाओं की प्राप्ति के लिए सोलह सोमवार या सोलह शुक्रवार के व्रत रखती है। शास्त्रों में व्यावहारिक रुप से इसका उपाय भी बताया गया है-



मासिक च्रक के दौरान व्रत पालन को लेकर संशय दूर करने के लिए सबसे पहली बात है कि व्रत संख्या में उस दिन को न गिना जाए। इस दौरान व्रत रखें। किंतु यह भी जरुरी है कि किसी भी तरह से भगवान की उपासना और देव पूजा में शामिल न होवें। यही नियम मासिक और सोलह सोमवार आदि संकल्प व्रतों में व्यवहार में अपनाए। इससे व्रत भंग का दोष नहीं लगता और व्रत धर्म का पालन भी हो जाता है।



ऐसा करने पर मात्र व्रत की अवधि बढ़ जाती है। जैसे अगर आपने १६ सोमवार का व्रत लिया है तो १६ सप्ताह के स्थान पर मासिक चक्र के दिन आए सोमवार को न गिनने से यह व्रत अवधि १७ वें सप्ताह के सोमवार पर पूरी होती है।



दूसरा संशय यह कि अगर व्रत के दिन ही स्त्री रजस्वला हो जाए। तब क्या करें। तब भी ऊपर लिखी बात का ही पालन करें यानि मासिक चक्र आते ही देवकार्य और पूजा से अलग हो जाएं, किंतु व्रत रख सकते हैं।

प्रसव पीड़ा कम करे - प्रसव पीड़ाहर व्रत

हर स्त्री के लिए मातृत्व सुख संसार का सबसे अहम सुख माना जाता है। जीवन में हर स्त्री बेटी, बहन, बहू के रुप में परिवार में अलग-अलग रिश्तों को निभाती है। लेकिन स्त्री माँ बनने के बाद ही एक संपूर्ण स्त्री होने का एहसास पाती है। वह मॉं होने का ऊंचा दर्जा पाती है, जिसे प्रकृति और ईश्वर द्वारा उसे ही दिया गया है। यह उसके जीवन का कभी न भूलने वाला सुखद समय होता है।
इसके दूसरे पहलू पर विचार करें तो यह किसी भी स्त्री के लिए शारीरिक और व्यावहारिक रुप से पीड़ा का समय होता है। जिसे प्रसव पीड़ा भी कहते हैं। यह स्त्री के लिए एक कठिन और जोखिम भरा क्षण भी होता है। इससे गुजरकर और सहन कर वह स्वयं के साथ परिवार को खुशियां देती है। इसलिए वह जननी और शक्ति के रुप में जानी जाती है।
प्राचीन ऋषि-मुनियों ने अपने ज्ञान और दूरदर्शिता से मानव जीवन से जुड़ी हर पीड़ा को समझकर उससे निजात पाने के उपाय बताए हैं। धर्म ग्रंथों में यह उपाय व्रत उपवास के रुप में बताए गए हैं। धर्म और ईश्वर में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति इनके पालन से कष्टों और पीड़ाओं से मुक्त होकर सुफल पाता है।
स्त्री के गर्भधारण से लेकर प्रसूति तक अनेक सावधानियां, चिकित्सीय उपाय अपनाए जाते हैं। जिससे सुरक्षित प्रसव हो और संतान प्राप्ति के रुप में मनोवांछित और सुखद फल मिले। धर्मग्रंथों में भी इसी भावनाओं को समझकर प्रसव पीड़ा हर व्रत के पालन के रुप में एक सरल प्रयोग बताया गया है, जो न केवल गर्भवती की प्रसव पीड़ा को कम करेगा बल्कि उसे निर्भय और मानसिक रुप से सबल बनाता है। जानते हैं इसकी विधि
- प्रसव की तारीख और समय नजदीक आने पर लगभग पांच या सात दिन पूर्व से गर्भवती की माँ या सास या देखरेख करने वाली निकट संबंधी व्रत रखे। हर दिन पलाश के पत्तों के दोने या कटोरी में तिल का तेल भरें। उसमें २१ स्वच्छ और पवित्र दुर्वा लेकर तेल में धीरे-धीरे घुमावे। हर बार दुर्वांकुर घुमाने पर यह मंत्र बोलें -
हिमवत्युत्तरे पार्श्र्वे शबरी नाम यक्षिणी ।
तस्या नूपुरशब्देन विशल्या स्यात्तु गर्भिणी ।।
इक्कीस बार इस मंत्र का जप हो जाने पर दोने में से थोडा-सा तेल गर्भवती को पिला दें। सहयोगी व्रती स्त्री इस मंत्र का प्रसूति के दौरान जाप करती रहे। ऐसे व्रत पालन से प्रसव और गर्भावस्था की पीड़ा कम होती है। साथ ही सुरक्षित और सुखद प्रसव होता है।

पुत्र जन्म की कामना पूरी करे - पुत्र प्राप्ति व्रत

bala_310मनुष्य जीवन में कामनाओं का कोई अंत नहीं है। एक कामना पूरी होते ही अन्य कोई कामना पैदा होती है। किंतु मनुष्य जीवन में कुछ कामनाएं ऐसी है, जिनका संबंध मात्र व्यक्ति विशेष से नहीं होता, बल्कि इसका संबंध ब्रह्म के द्वारा रची गई सृष्टि संचालन की महत्वपूर्ण सृजन क्रिया से है। इस कामना की पूर्ति गृहस्थ जीवन के सुखद क्षणों और स्मृतियों में शामिल होती है। यह है पुत्र प्राप्ति की कामना । हिन्दू धर्म शास्त्रों में गृहस्थ जीवन में ऐसी ही सुखद कामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत विशेष का विधान हैं। उन्हीं में से एक है - पुत्र प्राप्ति व्रत। १८ मई पंचमी तिथि को या १९ मई से षष्ठी तिथि से यह व्रत प्रारंभ किया जा सकता है।

यह व्रत वैशाख शुक्ल षष्ठी को रखा जाता है और एक वर्ष पर्यंन्त तक करने का विधान है। यह तिथि व्रत है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव के द्वारा बताया गया है। पुत्र प्राप्ति की कामना करने वाले दंपत्ति के लिए इस व्रत का विधान है। इस व्रत में स्कन्द या कार्तिकेय स्वामी की पूजा और आराधना की जाती है। कार्तिकेय स्वामी शिव पुत्र होकर पूजनीय देवता हैं। पुराणों के अनुसार षष्ठी तिथि को कार्तिकेय स्वामी का जन्म हुआ था। संसार को प्रताडित करने वाले तारकासुर के वध के लिए देव सेना का प्रधान बनने के लिए ही उनका जन्म हुआ था। इसलिए उनकी यह प्रिय तिथि है। वह ब्रह्मचारी रहने के कारण कुमार कहलाते हैं। योग मार्ग की साधना में कातिके य स्वामी पावन बल के प्रतीक हैं। तप और ब्रह्मचर्य के पालन से जिस बल या वीर्य की रक्षा होती है, वही स्कन्द या कुमार माने जाते हैं। इस दृष्टि से स्कन्द संयम और शक्ति के देवता है। शक्ति और संयम से ही कामनाओं की पूर्ति में निर्विघ्न होती है। इसलिए इस दिन स्कन्द की पूजा का विशेष महत्व है।

व्रत विधान के अनुसार पंचमी से युक्त षष्टी तिथि को व्रत के श्रेष्ठ मानी जाती है। व्रती को वैशाख शुक्ल पंचमी से ही उपवास करना आरंभ करे। वैशाख शुक्ल षष्ठी को भी उपवास रखते हुए स्कन्द भगवान की पूजा की जाती है। दक्षिण दिशा में मुंह रखकर भगवान को अघ्र्य देकर दही, घी, जल सहित अन्य उपचार मंत्रों के द्वारा पूजा करनी चाहिए। साथ ही वस्त्र और श्रृंगार सामग्रियां जैसे तांबे का चूड़ा आदि समर्पित करना चाहिए। दीप प्रज्जवलित कर आरती करना चाहिए। स्कन्द के चार रुप हैं - स्कन्द, कुमार, विशाख और गुह। इन नामों का ध्यान कर उपासना करना चाहिए। व्रत के दिन यथा संभव फलाहार करना चाहिए। व्रती के लिए तेल का सेवन निषेध है।

इस व्रत को श्रद्धा और आस्था के साथ वर्ष पर्यन्त करने पर पुत्र की कामना करने वाले को पुत्र प्राप्ति होती है। साथ ही संतान निरोग रहती है। यदि व्रती शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर व्रत पालन करता है तो स्वास्थ्य का इच्छुक निरोग हो जाता है। धन क ी कामना करने वाला धनी हो जाता है।

विवाह और शरीर बाधा दूर करे - मंगलवार व्रत

हिन्दू धर्म में मंगल ग्रह को अंगारक, भौम, कुजा नाम से भी जाना जाता है। मंगल ग्रह को भूमि पुत्र कहा गया है। भारतीय ज्योतिष विज्ञान में मंगल ग्रह को उदारता, पराक्रम और पवित्रता का देव माना गया है। मंगल देव का वास मंगल लोक माना गया है। इसलिए इनको मंगलवार का स्वामी भी कहा गया है।
व्यक्ति की जन्म कुण्डली में मंगल ग्रह दोष की शांति के लिए मंगलवार व्रत का महत्व बताया गया है।
इसकी अनुकूल दशा व्यक्ति को विवाह सुख, संतान सुख, सम्मान देने के साथ ऋण और खून में आए दोषों से मुक्ति देती है। वहीं बुरी दशा में व्यक्ति खून, नेत्र, गले के रोग से ग्रसित हो जाता है। पति-पति के लिए भी जीवन के लिए घातक और मारक हो सकता है।
अत: मंगल दोष के लिए की शांति के लिए किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को व्रत शुरु करना चाहिए। इस दिन स्वाति नक्षत्र का योग हो तो वह शुभ माना जाता है।
इस व्रत में मंगल ग्रह की मूर्ति की पूजा और आराधना की जाती है। इस व्रत के पूजा और अनुष्ठान किसी विद्वान ब्राह्मण से कराया जाना विशेष फल देने वाला होता है। मंगलवार के यह व्रत ४५ या २१ व्रत करने का विधान है। इसके बाद इस व्रत का उद्यापन किया जाता है। यह व्रत स्त्री और पुरुष दोनों द्वारा रखा जा सकता है।
पूजा विधान में लाल रंग की वस्तु और सामग्रियों के चढ़ावे और दान का महत्व है। क्योंकि मंगल ग्रह को रक्तवर्णी माना गया है। व्रत में एक भुक्त यानि एक बार रात्रि में ही भोजन किया जाता है। शास्त्रोक्त नियम, संयम, श्रद्धा और आस्था मंगल देव की पूजा और व्रत कुण्डली और जीवन के सभी बुरे योग और दोष मिट जाते हैं।
यह व्रत विशेष रुप से कुंवारी कन्याओं और विवाहित महिलाओं के लिए विशेष फलदायी होता है। कन्याएं जहां सुयोग्य वर पाती हैं, वहीं विवाहिता अखण्ड सौभाग्य और सुख पाती हैं। इसी प्रकार पुरुषों के लिए भी सभी शारीरिक, मानसिक बाधाएं दूर होती है। ऋणों से छुटकारा मिलता है, सुख, शांति, सौभाग्य और संतान सुख मिलता है।


Wednesday, July 28, 2010

मिथुन के लिए कौन सी राशि की पत्नी सर्वश्रेष्ठ?

क्या आपके पति मिथुन राशि के है? या आप मिथुन राशि वाले पुरुष को अपना जीवन साथी चुनना हैं? तो जानिए मिथुन राशि की जोड़ी किस राशि के अच्छी रहेगी...
मिथुन पुरुष और मेष स्त्री
मिथुन राशि वाले पुरुष मेष राशि की स्त्री की ओर बहुत जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं। इनकी जोड़ी काफी रोमांटिक रहती है। यह यात्राएं करना पसंद करते हैं। इनमें शारीरिक आकर्षण बहुत अधिक होता है।
मिथुन पुरुष और वृष स्त्री
वृष राशि की स्त्रियां वास्तविकता में यकीन रखती हैं और यह योजनाओं ठीक से लागू करने में पति की मदद करती हैं। इनका जीवन काफी हद तक सुखमय माना जा सकता है।
मिथुन पुरुष और मिथुन स्त्री
मिथुन राशि वाले हमेशा कुछ नया करने के लिए प्रयास करते रहते हैं। मिथुन राशि की स्त्रियां हमेशा हंसती रहती है और हर परिस्थिति का सामना कर लेती हैं। इस जोड़ी में तकरार भी होती है और प्यार भी बहुत रहता है।
मिथुन पुरुष और कर्क स्त्री
सामान्यत: यह जोड़ी एक-दूसरे ठीक से समझ ही नहीं पाती है। अधिकांश समय इनके बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। कर्क राशि की स्त्रियां फिजूलखर्च पसंद नहीं करती है।
मिथुन पुरुष सिंह स्त्री
सिंह राशि की स्त्रियां बदलाव पसंद करती हैं। एक जैसा जीवन इन्हें पसंद नहीं आता। यदि जीवन साथी इनकी ख्वाहिशें पूरी करते रहे तो यह खुश रहती हैं।
मिथुन पुरुष और कन्या स्त्री
कन्या राशि की स्त्री बहुत जल्द नाराज हो जाती हैं। वैसे यह जोड़ी एक दूसरे की भावना को समझते हैं परंतु फिर भी कई बार इनके बीच मतभेद उत्पन्न हो जाते हैं।
मिथुन पुरुष और तुला स्त्री
तुला राशि की स्त्रियां हर समस्या से अच्छे से निपट लेती हैं। मिथुन राशि के पुरुष भी काफी चतुर होते हैं। इनके बीच सामंजस्य ठीक रहता है।
मिथुन पुरुष और वृश्चिक स्त्री
यह जोड़ी एक दूसरे के प्रति हमेशा वफादार बने रहना चाहती है। फिर भी छोटी-छोटी बातों के पीछे इनके बीच तनाव बढ़ जाता है। अन्य लोगों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं।
मिथुन पुरुष और धनु स्त्री
धनु राशि की स्त्रियां खुले विचारों वाली और बहुत भावुक होती है। कई मिथुन राशि के पुरुष कोई भी निर्णय बहुत जल्दबाजी में लेते हैं। इस जोड़ी का जीवन सामान्य रहता है। ये एक दूसरे की भावनाओं की कद्र भी करते हैं।
मिथुन पुरुष और मकर स्त्री
मकर राशि की स्त्रियां हिसाब-किताब की बहुत पक्की होती हैं। घर में इनकी ज्यादा चलती हैं। मिथुन राशि के पुरुष इनके साथ अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं। मकर राशि की स्त्रियां को मनाना काफी कठिन होता है।
मिथुन पुरुष और कुंभ स्त्री
यह जोड़ी एक-दूसरे बाते करना बहुत अधिक पसंद करती है। ये आपस कई गलतियां करते रहते हैं। इस जोड़ी में प्रेम बहुत रहता है।
मिथुन पुरुष और मीन स्त्री
मीन राशि की स्त्रियां खुद को हर परिस्थिति में संभाल लेती हैं। अपने जीवन साथी की बातों को मानती हैं। मिथुन राशि वाले भी इस राशि की स्त्री का साथ पसंद करते हैं।

Sunday, July 25, 2010

सेक्स से बढ़कर है फेसबुक

स्कॉटलैंड में लगभग 50 फीसदी लोग करोड़पति बनने के लिए एक साल तक सेक्स का त्याग कर सकते हैं। इसके मुकाबले सिर्फ 33 फीसदी लोग ही करोड़पति बनने के लिए फेसबुक को छोड़ना बेहतर समझेंगे। इसका मतलब है कि लोगों के लिए फेसबुक सेक्स से बढ़कर है। यह सर्वे एक वेबसाइट इंटरकैसिनो द्वारा कराया गया।

चार महिलाओं में से एक ने कहा कि वे करोड़पति बनने के लिए किसी भी अजनबी के साथ सो लेंगी। इनके मुकाबले 45 फीसदी पुरुष ऐसा करने को तैयार थे। कुल मिलाकर 40 फीसदी लोगों ने कहा कि यदि वे कल ही करोड़पति बन जाएं तो शैंपेन में डूबने और प्राइवेट जेट में आसमान नापने की बजाय वे अपने पुराने माहौल को बरकरार रखना चाहेंगे।

Saturday, July 24, 2010

क्‍या है एंजेलिना के जीवन का काला सच

‘एंजेलिना एन अनऑथोराइज्‍ड बॉयोग्राफी’ के मार्केट में आने से एंजेलिना बहुत आहत है। उन्‍होंने कहा है कि हर व्‍यक्ति के जीवन में बुरा वक्‍त आता है। मेरे जीवन में बुरा वक्‍त आया। लेकिन मैं अपने आप से सीखी।


ब्रैड पिट का मेरे जीवन में बहुत ज्‍यादा महत्‍व है क्‍योंकि उसने मेरे व्‍यक्तित्‍व को सबसे ज्‍यादा निखारा है। जब दो लोग साथ रहते हैं तो दोनों एक दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं। हमदोनों बहुत अच्‍छे पार्टनर है। मुझे यहां तक पहुंचाने में ब्रैड का बहुत बड़ा योगदाना है। मैं उसके साथ सुरक्षित महसूस करती हूं।


गौरतलब है कि एंजेलिना जोली की दाई ने एंजेलिना पर किताब लिखकर उन्‍हें चर्चा का विषय बना दी है। किताब में लिखा गया है कि एंजेलिना की मां ने बचपन में उसे छोड़ दिया था। और इसलिए एंजेलिना को टीन एज से ही ड्रग्‍स की लत लग गई थी। वह गुस्‍से में हिंसक हो जाती थी तथा कभी कभी तो वह खुद को भी घायल कर लेती थी।


एंजेलिना की मां मार्चलाइन अपने पति जॉन वोइट से अलग होने के बाद एंजेलिना को अपने जीवन से अलग कर दी थी। यह घटना 1976 की है। इसके बाद एंजेलिना की मां ने प्रोड्यूसर बिल डे के साथ रहने लगी थी। एंजेलिना की मां मार्चलाइन ने एंजेलिना को दो वर्षों तक अलग अपार्टमेंट में रखा था। अपार्टमेंट के स्‍टाफ उसकी देखभाल करते थे।

कोई भी बन सकेगा मिस्टर इंडिया

सुनने में यह सब फिल्म मिस्टर इंडिया की कहानी सा लग सकता है लेकिन सौ फीसदी सच है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कांच के अत्यंत सूक्ष्म टुकड़ों की मदद से ऐसा कपड़ा तैयार किया है जिसे किसी वस्तुओं को ढंकने के बाद वे अदृश्य हो जाती हैं।

सामान्य रूप से जब प्रकाश किसी वस्तु पर पड़ता है तो वह परावर्तित होकर व्यक्ति की आंखों पर पड़ता है जिससे हमें चीजें दिखाई देती हैं। लेकिन मिशिगन टेक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसी तरकीब खोज निकाली है जिससे किसी वस्तु पर पड़ने वाला प्रकाश परावर्तित नहीं होता है बल्कि उस वस्तु के आकार के अनुसार मुड़कर अपने रास्ते पर आगे चला जाता है। हालांकि यह खोज अभी इंफ्रारेड लाइट (अवरक्त प्रकाश) तक ही सीमित है। अभी यह तकनीक प्रयोगशाला में ही सफल हो पाई है लेकिन यदि इंफ्रारेड किरणों पर मिले परिणाम दृश्य प्रकाश पर भी मिल सके तो अदृश्य होने की कल्पना साकार हो सकेगी।

कपड़ा कर देगा अदृश्य

ऐसा धातुरहित सूक्ष्म कपड़ा जो कांच के रेजोनेटर्स से बना है। रेजोनेटर वह डिवाइस या तंत्र होता है जिसके अंतर्गत पदार्थ में कंपन होता रहता है। इसे उस पदार्थ की अनुनाद प्रवृत्ति भी कहते हैं। कंप्यूटर सिमुलेशंस (कंप्यूटर द्वारा किए गए प्रयोग) में यह इंफ्रारेड प्रकाश को मोड़ कर वस्तु को गायब कर देता है। गौरतलब है कि इस प्रायोगिक कपड़े का आकार बहुत ही छोटा है। इसका आकार एक मीटर के दस लाखवें भाग के बराबर है।

इलीना द्वारा बनाया गया विशेष पदार्थ प्रकृति में मिलने वाले पदार्थो की तरह नहीं है। इसमें वे गुण हैं जो सामान्य रूप से प्रकृति में नहीं मिलते। इस कपड़े को बनाने के लिए संकेंद्रित कांच के रेजोनेटर्स को बेलन के आकार में व्यवस्थित किया गया है। न्यू साइंटिस्ट मैगजीन ने पिछले साल अनुमान लगाया था कि अगले 30 सालों में अदृश्य करने वाला कपड़ा रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा।


कैसे अदृश्य होंगी चीजें

वृत्त की आराएं (स्पोक्स) एक चुंबकीय क्षेत्र का निर्माण करेंगी जो वस्तु पर पड़ने वाले प्रकाश की किरण को मोड़ देगा। इस धातुरहित कपड़े को बनाने के लिए सामान्य गुणधर्म के पदार्थ के अणु-परमाणु नहीं बल्कि अत्यंत महीन रेजोनेटर्स का प्रयोग किया गया है। रेजोनेटर्स को पदार्थ विज्ञान और विद्युत इंजीनियरिंग के बीच की कड़ी कहा जा सकता है।

'यहां दी जाती थी इंसानों की बलि'

पेरू के पुरातत्वविदों ने एक ऐसी जगह की खोज की है जहां छठवीं शताब्दी में इंसानों की बलि दी जाती थी। इस जगह का नाम लैम्बेक है जो पेरू के उत्तरी इलाक़े में स्थित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरातत्वविदों ने यहां एक 60 मीटर लंबा हॉल खोजा है जिसकी दीवारें कई रंगों में रंगी गई थीं।

पुरातत्वविदों के अनुसार बीते समय में इस हॉल को काफ़ी ख़ूबसूरती से सजाया जाता रहा होगा। पुरातत्वविदों की टीम का नेतृत्व करने वाले कार्लोस वेस्टर ला टोरे का कहना है कि इस हाल का निर्माण मोचे लोगों ने किया था। गौरतलब है कि मोचे लोगों की सभ्यता एक कृषि आधारित विकसित सभ्यता थी जो 100 वर्ष ईसा पूर्व से लेकर 800 ईस्वी के बीच पनपी थी इसका अस्तित्व पेरू के 'इंका' साम्राज्य के पहले था।


पुरात्वविदों का मानना है यहां युद्ध बंदियों की बलि चढ़ाई जाती थी। इस जगह की ली गई तस्वीर में फर्श पर कम से कम छह मानव कंकाल दिखाई पड़ते हैं।वेस्टर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "समारोह के लिए उपयोग में लाए जाने वाले इस हॉल में मौजूद चीजों से मोचे समुदाय के अभिजात्य लोगों की उपस्थिति और मानव बलि के प्रमाण मिलते हैं"


गौरतलब है कि पिछले 25 सालों में पुरातत्वविदों को पेरू में मोचे समुदाय के समृद्ध लोगों और शासकों की ढेरों क़ब्र और कलाकृतियां मिली हैं।

'भारत को वापस कर दो कोहिनूर'

भारत के बहुमूल्य रत्न कोहिनूर को देश वापस लाने के लिए एक बार फिर आवाज़ उठने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने ब्रिटिश डेविड कैमरून से इस हीरे को भारत लौटाने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि वर्ष 1849 में पंजाब के शासक दलीप सिंह की हार के बाद से कोहिनूर ब्रिटेन में ही है। इस हीरे को भारत वापस लाने के लिए पहले भी कई बार भारत सरकार कोशिश करती रही है।

लेकिन अब भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज चाहते हैं कि कोहिनूर हीरे को भारत को लौटा दिया जाए।कीथ ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से आग्रह किया है कि वह अगले सप्ताह अपनी भारत यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करें।

बहरहाल ब्रिटिश सरकार हर बार कोहिनूर वापस करने की भारत सरकार की मांग को खारिज करती रही है। ब्रिटिश सरकार का इस मुद्दे पर साफ़ कहना है कि उसने यह हीरा 'वैध तरीके से अधिग्रहित' किया है इसलिये इसे वापस करने का कोई सवाल ही नहीं है।

हर दिन एक अरब बार देखा जाता है गूगल

सर्च इंजन की दुनिया के महारथी गूगल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन एक अरब लोग इसकी वेबसाइट पर आते हैं। गूगल ने अपने इमेज सर्च की क्षमता बढ़ाकर प्रति पेज 1000 तस्‍वीरें कर दी है।

बीबीसी ने गूगल सर्च की वाइस प्रेसिडेंट मारिसा मेयर के हवाले से कहा, ‘‘इसके साथ ही गूगल इमेज सर्च इंजन के मामले में भी सबसे ऊपर हो गया है।’’

गूगल ने इमेज सर्च की अपनी क्षमता बढ़ाने के साथ ही अपने पेज व्‍यू की संख्‍या का खुलासा किया है। कुछ जानकारों का कहना है कि गूगल की ओर से शुरू किया गया नया फीचर इसके प्रतिद्वंद्वी बिंग की वेबसाइट पर पहले से मौजूद है। वर्ष 2001 में 25 करोड़ तस्‍वीरों से शुरू हुए गूगल इमेज सर्च के खजाने में फिलहाल दस अरब से अधिक तस्‍वीरें मौजूद हैं।

मेयर कहती हैं, ‘‘पिछले नौ वर्षों के दौरान गूगल के इमेज सर्च ने दिन दूनी रात चौगुनी तरक्‍की की है। यह वेबसाइट सभी तरह के फीचर से परिपूर्ण हो गई है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक तस्‍वीरें गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले कंटेंट में शुमार है। गूगल ने इमेज सर्च की क्षमता बढाने के साथ ही नया ऐड स्‍वरूप पेश किया है जिसे इमेज सर्च ऐड्स का नाम दिया गया है। इससे विज्ञापनदाता अपने टेक्‍स्‍ट विज्ञापनों में तस्‍वीरें लगा सकते हैं। गूगल के इस प्रयास को रेवेन्‍यू बढाने के लिए उठाए गए कई कदमों में से एक के तौर पर देखा जा रहा है।

घरेलू महिलाओं के एक महीने के काम का मोल 33 खरब रुपये

घरेलू महिलाओं के एक महीने के काम का मोल 33 खरब रुपये


नई दिल्ली. पूरे समय घर में रह कर घर संभालने वाली महिलाओं को सरकार ने भले ही जनगणना सूची में वेश्‍याओं, भिखारियों, कैदियों की श्रेणी में रखते हुए अनुत्‍पादक मान लिया हो, लेकिन सच यह है कि इन महिलाओं के काम का कोई मोल ही नहीं है। फिर भी, अगर इसे पैसों में तोला जाए तो रकम खरबों में पहुंच जाती है। मोटे अनुमान के मुताबिक घर संभालने वाली महिलाएं हर महीने परिवार के 33 खरब रुपये से भी ज्‍यादा बचाती हैं।


राजधानी में घरेलू नौकर मुहैया कराने वाली एक एजेंसी के मालिक सुमंत नेगी बताते हैं कि घर का काम-काज करने वाली एक नौकरानी महीने में कम से कम 6,000 रुपए पगार लेती है। उसके रहने और खाने की व्यवस्था भी परिवार को ही करनी होगी। रहने पर करीब 3,000 और खाने पर भी मासिक खर्च करीब-करीब इतना ही होगा। यानी उस पर कुल खर्च करीब 12,000 रुपये मासिक पड़ेगा। फिर नौकरानी केवल आठ घंटे ही काम करेगी, जिसमें एक घंटे का ब्रेक भी शामिल है। अतिरिक्त काम करने पर और भुगतान देना होगा। इसके दो हजार रुपए और जोड़ने पर कुल खर्च करीब 14,000 रुपए का होगा।


नेगी के मुताबिक दिल्‍ली में एक नौकरानी रखने पर कम से कम 14000 रुपये मासिक खर्च आएगा। अगर इस न्‍यूनतम खर्च को ही राष्‍ट्रीय स्‍तर पर औसत खर्च मान लिया जाए तो भी घरेलू महिलाओं के काम की कीमत खरबों में पहुंच जाती है। देश में 15 से 64 साल की कुल महिलाओं की संख्या 326,289,402 (2001 की जनगगणना के मुताबिक) है। इनमें 88,098,138 महिलाएं (करीब 27 फीसदी) कामकाजी हैं। 238,191,264 महिलाएं घरेलू काम करती हैं। 14,000 रुपये मासिक के हिसाब से इनके काम का मोल निकाला जाए तो रकम 333,467,769,8000 रुपए बैठती है।


सरकार के रुख का क्‍या कहिए


सेंसस के अनुसार घर में काम करने वाली महिलाएं घरेलू काम जैसे पानी भरना, खाना पकाना और बच्चों को संभालने जैसा काम करती हैं। इन्हें गैर कामगार की श्रेणी में रखा गया है। 1991 की जनगणना रिपोर्ट में घरेलू महिलाओं की तुलना वेश्याओं, भिखारियों और कैदियों से की गई है। सूची में उन्‍हें इन्‍हीं के साथ एक ही श्रेणी में रखा गया है।


सुप्रीम कोर्ट की तल्‍ख टिप्‍पणी


सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को जनगणना रिपोर्ट में गृहिणियों को वेश्याओं, भिखारियों और कैदियों की श्रेणी में रखने पर तल्‍ख टिप्‍पणी की। अदालत ने संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई और गृहिणियों की भूमिका को अनमोल बताया। जस्टिस गांगुली ने कहा कि यह पक्षपात काफी स्पष्ट रूप से जनगणना के काम में दिखाई दे रहा है। अथारिटीज का यह रवैया पूरी तरह असंवेदनशील है। जस्टिस एके गांगुली और जस्टिस डीएस सिंघवी की पीठ एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले की सुनवाई कर रही थी। मुआवजा बढ़ाने के मुद्दे पर हुई बहस के दौरान यह तथ्य उजागर हुआ। अदालत के अनुसार सरकार का यह रुख असंवेदनशील और निंदनीय है।


महिलाएं भी नाराज


जिस देश में महिलाएं राष्ट्रपति जैसा पद संभाल रहीं हों, वहां इस तरह का व्यवहार घोर आपत्तिजनक है। राष्ट्रीय महिला आयोग इस बारे में ठोस कार्रवाई पर विचार कर रहा है।


- राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य यास्मीन अबरार

जनगणना रिपोर्ट से इस अंश को तत्काल निकालना चाहिए और फिलहाल चल रही जनगणना की रिपोर्ट तैयार करते समय सुनिश्चित किया जाए कि यह गलती फिर न हो। उन्होंने बताया कि इस बारे में आयोग की सोमवार को बैठक आयोजित की गई है, जिसमें इस मामले में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।


- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह



`कोई इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकता है। जो भी महिलाओं को नौकरानियों, वेश्याओं, भिखारियों और कैदियों की श्रेणी में रखता है, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बेहतर होगा कि उसका इलाज करवाया जाए।`


स्वाति सिंह, गृहिणी, नई दिल्ली

Thursday, July 22, 2010

एलियंस भी कर रहे हैं ट्वीट!

अभी हाल ही में की जा रही रिसर्च के मुताबिक एलियंस भी ट्वीट कर रहे हैं। जी हां, एलियंस धरती से संपर्क करना चाहते हैं और वे इसके लिए ट्वीटर के कॉस्मिक वर्जन का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन पिछले कई दशकों से हम उनके इन संदेशों को पकड़ ही नहीं पा रहे हैं।

कैलिफोर्निया के भौतिकशास्त्री डॉ. जेम्स बेनफोर्ड के अनुसार हम अब एलिंयस की तरह सोचकर काम कर रहे हैं। पिछले कई दशकों से वे हमसे संपर्क करना चाहते हैं और इसके लिए छोटे-छोटे संदेश भी भेज रहे हैं। जिस तरह से ट्वीटर पर ट्वीट्स एक तरह के छोटे संदेश होते हैं। जेम्स के अनुसार पिछले कई दशकों से वैज्ञानिकों ने एलियंस से संपर्क करने के गलत तरीकों को अपनाया है।

‘प्रोग्रामिंग’ की देन है तथागत का तेज दिमाग?

12 साल में एमएससी, 21 साल में पीचएडी और 22 साल में प्रोफेसरी करने वाले तथागत अवतार तुलसी के बारे में कहना है कि उनका तेज दिमाग ‘प्रोग्रामिंग’ की देन है। ऐसा उनके पिता प्रोफेसर तुलसी नारायण का दावा है। वह यहां तक कहते हैं कि कोई भी इस तरह की ‘प्रोग्रामिंग’ कर जीनियस दिमाग वाला बच्‍चा पा सकता है। तथागत अवतार तुलसी के माता-पिता के चेहरे पर तब मुस्कान बिखर गई थी जब उनके बेटे को 2003 में दुनिया सात सबसे प्रतिभाशाली युवाओं में शामिल किया गया था। हालांकि, तुलसी के माता-पिता ने उसके जन्म से पहले ही यह तय कर लिया था कि तुलसी जीनियस होगा।

अगर तथागत के परिजनों के दावों में दम है तो आज के ज़माने में तुलसी को प्रोग्राम्ड चाइल्ड कहा जाएगा। मूल रूप से बिहार के रहने वाले तथागत अवतार तुलसी के पिता प्रोफेसर तुलसी नारायण प्रसाद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। और वे ज्योतिषीय-अनुवांशिकी (एस्ट्रो-जेनेटिक्स) में गहरा यकीन रखते हैं। लेकिन उनका दावा है कि कुछ दशक पहले जब उन्होंने यह कहा था कि जन्म लेने वाले बच्चे का लिंग निर्धारित किया जा सकता है, तब उनका सिद्धांत खारिज कर दिया गया था और मानो जमाना उनका दुश्मन बन गया था।

लेकिन प्रसाद ने तब अपने सिद्धांत को सही साबित करने की ठान ली थी। इसके बाद प्रसाद एक लड़के के पिता बने और अपनी थियरी को सही साबित करने की कोशिश की। लेकिन आलोचकों ने मेरी एक न सुनी। आलोचकों ने तब भी मेरी थियरी को यह कहकर खारिज कर दिया था कि यह भगवान की देन है। फिर मैंने निश्चय किया कि मैं एक बार फिर लड़के का पिता बनूंगा। और, जब मैं फिर लड़के का पिता बना तो लोग चुप हो गए। उसी वक्त मेरे दिमाग में खयाल आया कि क्यों न किसी मेधावी पुत्र का पिता बना जाए।’

हालांकि, एस्ट्रोजेनेटिक्स को लेकर बहुत प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर अनुवांशिकी और ज्योतिष का कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं होता है। यही वजह है कि प्रसाद के दावों को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनकी इस थियरी से सहमत हैं और कुछ लोग उसे बकवास बता रहे हैं। प्रसाद की इस थियरी को लेकर रहस्य बरकरार है। विज्ञान या बयान?
तुलसी प्रसाद ने कहा कि यह एक विज्ञान है। उन्होंने कहा कि हमारे वैदिक साहित्य में ऐसा जिक्र है। प्रसाद के मुताबिक अगर हम इस सिद्धांत को सही तरीके से लागू करें तो हमें ऐसे ही नतीजे मिलेंगे। उनका कहना है कि मनुष्य का शरीर एक संपूर्ण संस्थान है। प्रकृति ने हमारे शरीर को नेमतें बख्शी हैं। शरीर में जरूरी रसायनों के उत्पादन के लिए ग्रंथियां हैं, जिन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक संचालित किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया, ‘ मुझे और मेरी पत्नी को बच्चे के गर्भ में आने से लेकर जन्म तक खान-पान और सेक्स को लेकर हमारे मूड का ध्यान रखना पड़ा। हालांकि, तथागत के पिता के इस बयान को लेकर बंटी हुई प्रतिक्रिया आ रही हैं।

यहां पुलिसवाले पकड़ते हैं सांप-बिच्छू

मध्यप्रदेश में एक थाना ऐसा भी है, जहां शाम ढलते ही थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी सारे काम छोड कर सांप और बिच्छुओं को पकडने में लग जाते हैं।

प्रदेश के मुरैना जिले का देवगढ थाना ऐसा है जहां पदस्थ एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को वर्षा काल के चार माह सांप और बिच्छुओं के भय से रतजगा करना पडता है और वे इन जहरीले कीडों को पकडने में रात गुजारते है।

देवगढ के थाना प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि थाने के आसपास की जमीन काली मिट्टी की होने के कारण यहां सर्प और बिच्छू बहुतायत में निकलते है और वर्षा के चार महीनों में इनकी संख्या बहुत बढ जाती है। उन्होंने बताया कि थाना परिसर और भवन में शाम ढलते ही सांप बिच्छुओं का निकलना शुरू हो जाता है, तब पुलिस कर्मी सारे कार्य बंद कर इन जहरीले जीवों को पकडने में लग जाते हैं और रोज बाल्टी भर बिच्छू पकड कर सामने से निकल रही नहर में प्रवाहित करते है।

वशीकरण ऐसा कि विरोधी भी समर्थक

यूं तो वशीकरण के कई तरीके प्रचलित हैं। जिनमें से कुछ तो सार्वजनिक हैं तथा कुछ अत्यंत गोपनीय किस्म के होते हैं। यंत्र, तंत्र और मंत्र के क्षेत्र में ही वशीकरण के कई अचूक और १०० प्रतिशत प्रमाणिक साधन या उपाय उपलब्ध हैं। किन्तु हर प्रयोग में किसी न किसी विशेष विधी एवं नियम-कायदों का पालन करना पड़ता ही है। यहां तक कि कुछ प्रयोग स्वयं प्रयोगकर्ता के लिये भी जोखिम भरे होते हैं। इसीलिये, आज की इस भाग-दोड़ भरी जिंदगी में इंसान ऐसे तरीके या उपाय चाहता है, जो कम से कम समय में सम्पन्न हो सके और किसी भी प्रकार के खतरे से पूरी तरह से सुरक्षित भी हों।

पारम्परिक और लम्बे रास्ते पर ना तो वह चलना चाहता है और ना ही उसके पास इतना समय होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही यहां वशीकरण यानि किसी को अपने प्रभाव में लाने या अनुकूल बनाने, का सरल अनुभवी एवं अचूक तरीका या उपाय दिया जा रहा है। यह अचूक और शर्तिया कारगर उपाय इस प्रकार है--

साइंस ऑफ मेडिटेशन- जिस भी व्यक्ति को आप अपने वश में करना चाहते हैं, उसका एक चित्र जोकि लगभग पुस्तक के आकार का तथा स्पष्ट क्षवि वाला हो, उपलब्ध करें। उस चित्र को इतनी ऊंचाई पर रखें कि जब आप पद्मासन में बैठें, तो उस चित्र की क्षवि आपकी आंखों के सामने ही रहे। ५ मिनिट तक प्राणायाम करने के पश्चात उस चित्र पर ध्यान एकाग्र करें। पूर्ण गहरे ध्यान में पंहुचकर उस चित्र वाले व्यक्तित्व से बार-बार अपने मन की बात कहें। कुछ समय के बाद अपने मन में यह गहरा विश्वास जगाएं कि आपके इस प्रयास का प्रभाव होने लगा है। यह प्रयोग सूर्योदय से पूर्व होना होता है।

हर बार सफल- यह पूरा प्रयोग असंख्यों बार अजमाने पर हर बार सफल रहता है। किन्तु इसकी सफलता पूरी तरह से व्यक्ति की एकाग्रता और अटूट विश्वास पर निर्भर रहती है। मात्र तीन से सात दिनों में इस प्रयोग के स्पष्ट प्रभाव दीखने लगते हैं।

वशीकरण ऐसा कि विरोधी भी समर्थक

यूं तो वशीकरण के कई तरीके प्रचलित हैं। जिनमें से कुछ तो सार्वजनिक हैं तथा कुछ अत्यंत गोपनीय किस्म के होते हैं। यंत्र, तंत्र और मंत्र के क्षेत्र में ही वशीकरण के कई अचूक और १०० प्रतिशत प्रमाणिक साधन या उपाय उपलब्ध हैं। किन्तु हर प्रयोग में किसी न किसी विशेष विधी एवं नियम-कायदों का पालन करना पड़ता ही है। यहां तक कि कुछ प्रयोग स्वयं प्रयोगकर्ता के लिये भी जोखिम भरे होते हैं। इसीलिये, आज की इस भाग-दोड़ भरी जिंदगी में इंसान ऐसे तरीके या उपाय चाहता है, जो कम से कम समय में सम्पन्न हो सके और किसी भी प्रकार के खतरे से पूरी तरह से सुरक्षित भी हों।

पारम्परिक और लम्बे रास्ते पर ना तो वह चलना चाहता है और ना ही उसके पास इतना समय होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही यहां वशीकरण यानि किसी को अपने प्रभाव में लाने या अनुकूल बनाने, का सरल अनुभवी एवं अचूक तरीका या उपाय दिया जा रहा है। यह अचूक और शर्तिया कारगर उपाय इस प्रकार है--


साइंस ऑफ मेडिटेशन- जिस भी व्यक्ति को आप अपने वश में करना चाहते हैं, उसका एक चित्र जोकि लगभग पुस्तक के आकार का तथा स्पष्ट क्षवि वाला हो, उपलब्ध करें। उस चित्र को इतनी ऊंचाई पर रखें कि जब आप पद्मासन में बैठें, तो उस चित्र की क्षवि आपकी आंखों के सामने ही रहे। ५ मिनिट तक प्राणायाम करने के पश्चात उस चित्र पर ध्यान एकाग्र करें। पूर्ण गहरे ध्यान में पंहुचकर उस चित्र वाले व्यक्तित्व से बार-बार अपने मन की बात कहें। कुछ समय के बाद अपने मन में यह गहरा विश्वास जगाएं कि आपके इस प्रयास का प्रभाव होने लगा है। यह प्रयोग सूर्योदय से पूर्व होना होता है।

हर बार सफल- यह पूरा प्रयोग असंख्यों बार अजमाने पर हर बार सफल रहता है। किन्तु इसकी सफलता पूरी तरह से व्यक्ति की एकाग्रता और अटूट विश्वास पर निर्भर रहती है। मात्र तीन से सात दिनों में इस प्रयोग के स्पष्ट प्रभाव दीखने लगते हैं।

कर्ज में डूबा पैसा वसूलने का आसान उपाय

कई लोग व्यापारी में उधारी या रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों या अन्य किसी को दिए गए उधार पैसे के वापस न मिलने से हताश हो जाते हैं। कर्ज का पैसा डूबा मानकर नुकसान भी उठाते हैं।
ऐसे में मानसिक पीड़ा और आर्थिक परेशानी दोनों का सामना करना पड़ता है। हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं जिसके करने से आपका डूबा पैसा या लंबे अरसे से नहीं लौटाया गया कर्ज वापस मिलने के आसार बंधेंगे। ये प्रयोग बहुत ही आसान और अचूक माने जाते हैं। इससे आपको ज्यादा मेहतन भी नहीं करनी पडग़ी और आसानी से आपका डूबा पैसा वापस मिल जाएगा।



उधार पैसा वापस निकालने के लिए प्रयोग



पीली कौड़ी- पीली कौड़ी लक्ष्मी का प्रतिनिधित्व करती हैं तथा यह कौड़ी कछुए के आकार जैसी दिखाई देती हैं। पांच पीली कौड़ी पूजा के स्थान पर रख देने से शुभ फल की प्राप्ति होती हैं।



राजा कौड़ी- उस व्यक्ति के पास आपका धन फंसा है, जो देने मे समर्थ है पर देना नहीं चाहता। उसका मन ही नहीं करता हैं कि वह आपका ऋण उतारे। ऐसे में दो राजा कौड़ी उसके घर के सामने डाल देने मात्र से उसका मन बदल जाएगा और वह आपके ऋण से मुक्त हो जाएगा।


इंसान नहीं यहां कुत्ते करते हैं 'सुसाइड'!

स्कॉटलैंड का ये एक छोटा और खूबसूरत सा गांव है मिलटन। मिलटन के पास डंबरटन के शांत इलाके में बना है ओवरटोन ब्रिज। इस ब्रिज की कहानी भी काफी रहस्यमयी है। इस ब्रिज पर आज तक किसी इंसान की जान नहीं गई है।

फिर भी अब तक ब्रिज से छलांग लगाकर जान देने वाले कुत्तों की संख्या 600 पार हो चुकी है। इन बेजुबान जानवरों को यहां आकर क्या हो जाता है या फिर उन्हें ब्रिज के नीचे ऐसा क्या नजर आता है, जो वे अपने होश खोकर छलांग लगा देते हैं, ये आज तक कोई नहीं समझ सका है।

1960 के दशक से लोगों का इस ओर ध्यान गया था। इसके बाद से देखा गया कि हर महीने कम से कम एक कुत्ता यहां से छलांग लगाता रहा है। इस हिसाब से ही ये संख्या 600 पार हो गई है। देखा जाए तो ब्रिज पर रैलिंग लगाकर इन हादसों को रोका जा सकता था।

इन घटनाओं के चश्मदीद रहे लोग कहते हैं कि कुत्ते वहां आकर ब्रिज की दीवर पर चढ़कर छलांग लगा देते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया कि अगर नीचे गिरकर भी उनकी जान बच गई, तो वे फिर से ऊपर आए और दोबारा छलांग लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। जानवरों के लिए काम कर रही संस्थाएं यहां विशेषज्ञ भेज चुकी हैं। फिर भी कोई ठोस कारण पता नहीं चल सका है।

राज़ है गहरा

स्कॉटलैंड का ओवरटोन ब्रिज कुत्तों का सुसाइड प्वॉइंट बन गया है। पिछले कई दशकों से देखा जा रहा है कि कुत्ते इस ब्रिज पर आकर नीचे छलांग लगा देते हैं। इसके पीछे क्या राज़ है ये आज तक पता नहीं चला है।

सच दिलचस्प

ग्रीक और रोमन संस्कृति में सेरबेरस डॉग की चर्चा की गई है। इसके अनुसार सेरबेरस एक तीन सिर वाला डॉग था, जो धरती के अंदर की दुनिया के द्वार का प्रहरी था। ज्यादातर तस्वीरों में इसके तीन सिर ही दिखाए जाते हैं। फिर भी किसी में इसके दो, किसी में एक और किसी में पचास तक सिर दिखाए गए हैं।

कार धुलाई के लगते हैं 5.18 लाख रुपए

यह व्यक्ति कार धोने के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा चार्ज करता है। वह प्रत्येक वाहन के 7200 पाउंड यानी 5 लाख 18 हजार रु. लेता है। 30 वर्षीय गुरचरन सहोता हर कार की सफाई में 250 घंटे लगाते हैं। इस काम के लिए वह 100 तरह के तरल पदार्थो और वैक्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी कीमत 8200 पाउंड प्रति टब है।

वह कार के हर इंच की अंदर और बाहर से पांच बार पॉलिश और बफिंग करते हैं। यहां तक कि वह महीन से महीन स्क्रैच, जो नजर नहीं आता, देखने के लिए कंप्यूटर माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल करते हैं। सहोता खुद एक साधारण सी गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने पांच साल पहले एक बाल्टी और स्पॉंज से पड़ोसियों की कार धोकर बिजनेस शुरू किया था।

उसके बाद से वह सैकड़ों सुपर कारें साफ कर चुके हैं। उनके पास ग्राहकों के रूप में सेलिब्रिटीज की लंबी फेहरिस्त है। सहोता का कहना है कि यदि आपके पास पांच लाख पाउंड की कार है तो इसकी सफाई पर कुछ हजार खर्च करना ज्यादा नहीं है। सहोता डर्बीशायर में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं और उनके डबल गैराज को हाई-टैक वर्कशॉप में बदल दिया है।

वह हरेक कार को सबसे पहले एक ही तरीके से धोते हैं। भेड़ की ऊन के गोले और साबुन वाले पानी से। उन्होंने कहा जब मैंने पहली बार फेरारी एंजो की वॉशिंग की तो पूरा एक हफ्ता लगा था। रात को सोते वक्त भी मुझे लाल फेरारी ही नजर आती थी। सहोता अकेले ही काम करते हैं। जब वह बर्मिघम यूनिवर्सिटी में अकाउंटैंसी में डिग्री कर रहे थे तभी कार धोने का काम शुरू कर दिया था।

डिग्री लेने के बाद एक स्थानीय एस्टन मार्टिन के डीलर से उसकी डीबी9 मुफ्त में धोने की इजाजत मांगी थी। डीलर उनके काम से इतना प्रभावित हुआ कि अपने क्लायंट्स से उनका परिचय करा दिया और सहोता का बिजनेस चल निकला। इसके बाद सहोता ने खुद की फर्म इलाईट डिटेलिंग शुरू कर दी।

सहोता को याद है जब उन्हें दुनिया की सबसे महंगी कार मैकलैरन एफ1 वॉश करने को दी गई। इसकी कीमत 30 लाख पाउंड यानी करीब 21.58 करोड़ रु. है। उन्होंने कहा मैकलैरन एफ1 निर्विवाद रूप से मेरी पसंदीदा कार है। यह इतनी विशिष्ट है कि आपको मुश्किल से ही कोई सड़क पर दौड़ती मिलेगी।

Wednesday, July 21, 2010

इस ब्रा में छिप जाती है पूरी बोतल

एक अजीबो-गरीब ब्रा बाजार में बिक्री के लिए आई है। इसका डिजाइन कुछ इस तरह का है कि रात मस्ती के लिए जाते समय महिलाएं वाइन की पूरी बोतल अपने इस अंत:वस्त्र में छिपा सकती है। यह ‘वाइन रैक ब्रा’ एक सामान्य स्पोर्ट्स ब्रा की तरह दिखती है लेकिन इसके कप्स के भीतर 750 मिलीलीटर (पूरी बोतल) वाइन समा जाती है।

इसे पहनने वाली महिला के स्तन न केवल आकार में बड़े दिखते हैं बल्कि इसके साथ एक स्ट्रॉ भी होती है ताकि वे चोरी-चोरी वाइन की चुस्की भी लेती रहें। ‘वाइन रैक ब्रा’ के निर्माताओं का दावा है कि यह मूवीज, संगीत समारोहों, स्पोर्ट्स इवैंट्स और क्लबों में चोरीछिपे वाइन ले जाने के लिए परफैक्ट है।

बहरहाल इसका इस्तेमाल करने वालों को सतर्क रहना होगा क्योंकि वाइन से भरी ब्रा भले ही ब्रैस्ट का आकार ‘ए’ से बढ़ाकर ‘डी’ कर दे लेकिन इसमें से जितनी ज्यादा वाइन पी जाएगी उतना ही ब्रैस्ट का आकार छोटा होता जाएगा। इस ब्रा को ऑनलाइन बेचने वाली साइट बैरन डॉट कॉम के एक प्रवक्ता ने कहा कि आप ब्रा के अंदर वाइन ले जाएं, मिक्स्ड ड्रिंक ले जाएं या कोई अन्य मनपसंद पेय। बस इतना ध्यान रखें कि किसी को महक लग गई तो पीने वालों की लाइन लग जाएगी।

अश्वेत दंपती के घर जन्मी श्वेत बिटिया

कुदरत के खेल भी निराले हैं। अब देखिए न एक अश्वेत दंपती के घर एक श्वेत बच्चे का जन्म होना आश्चर्य की बात है। वो भी तब जब पहले से ही उनके दो बच्चे हैं जो कि अश्वेत ही हैं। इसे कुदरत का करिश्मा मानने वाले दंपती बेहद खुश हैं। जबकि विशेषज्ञ इसे मात्र एक जेनेटिक समस्या बताते हैं। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय बेन पेशे से कस्टमर सर्विस एडवाइजर हैं।

लंदन के दक्षिणी इलाके में रहने वाले बेन की 35 वर्षीय पत्नी एंजेला ने एक सुंदर, श्वेत और नीली आंखों वाले बेबी को जन्म दिया है। जबकि इस दंपती के वंशक्रम पर नजर डालें तो अब तक परिवार में ऐसा कोई भी नहीं है जो श्वेत हो। अपनी बेटी को देखकर खुशी जाहिर करने वाले बेन और एंजेला ने उसका नाम नमाची रखा है। नमाची का एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन है, ये दोनों ही अश्वेत हैं।




कुत्ते को सेक्सी जोक सुनाया, 5 साल की जेल

फ्लोरिडा में एक शख्स को कुत्ते को सेक्सी जोक सुनाना महंगा पड़ गया। कुत्ते को सुनाए गए जोक के बदले इस शख्स को जेल की हवा खानी पड़ी है। जी हां, असल में फ्लोरिड में एक पशु चिकित्सालय में काम करने वाले आरमंड एम पेचर (64) को 5 साल की जेल की सजा दी गई है।

पेचर पिछले दिनों अपने ऑफिस में फोन पर अपने ही एक सहकर्मी से ग्रेट डेन नाम के कुत्ते की आंख के ऑपरेशन के सिलसिले में बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इस कुत्ते से सेक्सी चर्चा की जिसके खिलाफ शिकायत किए जाने पर अरेस्ट वारंट जारी हो गया। अब पेचर के वकील का कहना है कि उनका मुवक्किल सिर्फ मजाक कर रहा था। इसलिए उसे सलाखों के पीछे नहीं डाला जाना चाहिए।

Tuesday, July 20, 2010

करोड़ों नोटों की कतरन 90 पैसे किलो!

इंदौर. शहर के खंडवा नाका स्थित रानीबाग में रविवार रात बिखरी मिली नोटों की कतरन मिलने के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। कतरन इंदौर की ही राजरतन ग्रुप ऑफ कंपनीज की हैं, जो उसने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) भोपाल से खरीदी थीं।



90 पैसे प्रति किलो के हिसाब से इस दो बोरा कतरन का मूल्य 38 रु. बताया जा रहा है। कंपनी ने पुलिस पूछताछ में कतरनें अपनी होना कबूला है। रानीबाग में रविवार रात नोटों की कतरन मिलने से शहर में हड़कंप मच गया था।



मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कतरन जब्त कर उसकी फॉरेंसिक जांच तक कराने की तैयारी कर ली थी।एडिशनल एसपी मनोजसिंह को दोपहर में सूचना लगी कि इंदौर की एक कंपनी नोट की कतरनों से फर्नीचर शीट बनाती है। उन्होंने भंवरकुआं थाने में कंपनी संचालक अशोक जैन के बेटे आशय जैन से पूछताछ की। आशय ने बताया कतरन उनकी कंपनी की ही है, वे आरबीआई भोपाल से पुराने और नए नोटों की कतरन खरीदते हैं।



इस बेस्ट मटेरियल से सांवेर रोड और खंडवा रोड स्थित उनकी फैक्टरी में फर्नीचर शीट बनती हैं। उन्होंने बताया उनकी कंपनी आरबीआई से 2005 से कतरनें खरीद रही है। फिलहाल कंपनी के पास 350 टन नोटों की कतरन मौजूद है।



सीएसपी बिट्टू सहगल ने बताया नए नोट में कुछ खामी रह जाने पर और पुराने नोट मार्केट में लाने की स्थिति में नहीं होने पर आरबीआई उनकी कतरन कर देती है। इस कतरन को आम आदमी बैंक से खरीद सकता है।



किसने फैंकी कतरन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रानीबाग-बी के गेट के पास रविवार सुबह से ही दो प्लास्टिक के बोरे रखे थे। दोपहर में वहां खेल रहे बच्चे बोरों के ऊपर से निकले तो उसमें रखीं प्लास्टिक की थैलियां बाहर आ गईं। बच्चों ने थैलियां फाड़ीं तो कागज के टुकड़ों की कतरन थी।



बच्चे कतरन को हवा में उड़ाकर खेलने लगे। इससे पूरी सड़क पर कतरन फैल गई। शाम को वहां से कुछ युवक निकले तो उन्होंने कतरन हाथ में लेकर देखी,उन्हें शक हुआ कि यह नोटों की कतरनें हैं। उन्होंने भास्कर को फोन किया और फिर पुलिस हरकत में आई थी।



अब पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कतरन कॉलोनी के गेट पर किसने फेंकी थी। इधर, आशय का कहना है दोनों फैक्टरी में कतरनों के बोरे ट्रक से जाते हैं, हो सकता है रास्ते में ट्रक से बोरे गिर गए हों, या फिर कोई कर्मचारी फैक्टरी से बोरे चुराकर ले आया हो।



बैंक लुगदी देती है, तो कतरन कैसे आई?



मध्यप्रदेश में भोपाल स्थित रिजर्व बैंक के ऑफिसों में नोटों को नष्ट करने की मशीन लगी हुई है। जानकारी के अनुसार वहां पर बाजार में चलन में नहीं आने वाले नोट, नंबर्स या अन्य किसी कारण से रद्द किए हुए या फिर कटे-फटे नोटों के छोटे-छोटे टुकड़े किए जाते हैं।



खास बात यह है कि मशीनों से नोटों की इतनी बारीक कतरन होती है कि नोटों के कागज की लुगदी बन जाती है। इधर, रानीबाग में मिले नोट के टुकड़े काफी बड़े और साबुत है। साथ ही कतरन की लुगदी के बजाय एक-एक टुकड़ा अलग-अलग है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि नोटों की कतरन के टुकड़े बाहर कैसे आए।


क्या खजुराहो में छिपा है लादेन!

मिलती-जुलती सूरत के कारण स्थानीय लोग मुश्ताक कश्मीरी को पुकारते हैं इस नाम से। फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ के निर्माता अभिषेक शर्मा फिल्म बनाने से पहले खजुराहो आए होते तो उन्हें न केवल लादेन के रोल के लिए लादेन नाम का ही व्यक्ति मिलता बल्कि चेहरे और कद काठी के हिसाब से भी शायद सही पात्र उनके सामने होता।

चौंकाने वाली खबर तो यह है ही क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी खजुराहो में पिछले एक दशक से ज्यादा समय से लादेन नाम का एक शख्स रह रहा है। जो न केवल देखने में बहुत कुछ लादेन जैसा है बल्कि खजुराहो के लोग भी इसे सिर्फ इसी नाम से पुकारते हैं।



मूलत: श्रीनगर के लाल बाजार निवासी मुश्ताक कश्मीरी यहां शिल्प ग्राम के पास कश्मीरी वस्त्रों व फैंसी आइटमों की दुकान चलाते हैं। शुरुआती दिनों में उन्होंने कुछ समय तक यहां के एक फाइव स्टार होटल में इसी तरह के व्यवसाय से संबंधित एक दुकान में काम किया।



बाद में अपना खुद का कारोबार जमा लिया। 11 सितंबर २क्क्१ को वांशिगटन में पेंटागन पर हमले के बाद जब लादेन चर्चा में आया तो श्री कश्मीरी के मिलते-जुलते चेहरे की वजह से लोग उन्हें भी लादेन कहकर पुकारने लगे।



स्वभाव से हंसमुख, मिलनसार और विनम्र 58 वर्षीय मुश्ताक कश्मीरी इस संबोधन से कभी नाराज नहीं होते बल्कि हास परिहास स्वरूप अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए प्रतिप्रश्न कर बैठते हैं कि क्या मैं लादेन जैसा दिखता हूं।



और फिर ठहाके गूंजने लगते हैं।



उनकी इस नाम से पहचान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खजुराहो में आपको उनके पास तक पहुंचना है तो ऑटो वाले से सिर्फ इतना ही कहना काफी है कि मुझे लादेन से मिलना है। चंद मिनटों में ही आप उनकी दुकान के सामने खड़े होंगे।



मुश्ताक कश्मीरी कहते हैं कि लोग उन्हें प्यार से लादेन कहकर पुकारते हैं। अत: बुरा मानने का प्रश्न ही नहीं उठता।

एक करोड़ का बटुआ

भोपाल. शहर के एक डायमंड ज्वैलर्स ने सोमवार को हीरे और सोने से जड़ा एक करोड़ रुपए का भोपाली बटुआ लांच किया। यह बटुआ होटल नूर उस सबाह में प्रदर्शित किया गया। इस दौरान अभिनेता शाहवर अली व अभिनेत्री लिंडा आर्सेनियों मौजूद थी।

नूर उस सबाह में बटुए को 20 से 25 जुलाई तक चलने वाली प्रदर्शनी में रखा जाएगा, जहां सुबह 11 से रात 9 बजे तक लोग इसे निहार सकेंगे।

करीने से जड़े हैं 1787 हीरे

35 दिन में तैयार किए गए इस बटुए को १६ लोगों ने तैयार किया है। इसमें कुल 1787 डायमंड जड़े हैं। इसमें 849.750 ग्राम सोना, रियल डायमंड के 89.63 कैरेट के 1787 पीस के अलावा रूबी के 89.63 कैरेट के 521 पीस, बसरा के मोती के 45.42२ कैरेट के 552 पीस लगाए गए हैं। बटुए की 10 इंच ऊंचा और 8 इंचा चौड़े इस बटुए की डिजाइन बनाई है सैयद फारुख ने।