Wednesday, July 28, 2010

मिथुन के लिए कौन सी राशि की पत्नी सर्वश्रेष्ठ?

क्या आपके पति मिथुन राशि के है? या आप मिथुन राशि वाले पुरुष को अपना जीवन साथी चुनना हैं? तो जानिए मिथुन राशि की जोड़ी किस राशि के अच्छी रहेगी...
मिथुन पुरुष और मेष स्त्री
मिथुन राशि वाले पुरुष मेष राशि की स्त्री की ओर बहुत जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं। इनकी जोड़ी काफी रोमांटिक रहती है। यह यात्राएं करना पसंद करते हैं। इनमें शारीरिक आकर्षण बहुत अधिक होता है।
मिथुन पुरुष और वृष स्त्री
वृष राशि की स्त्रियां वास्तविकता में यकीन रखती हैं और यह योजनाओं ठीक से लागू करने में पति की मदद करती हैं। इनका जीवन काफी हद तक सुखमय माना जा सकता है।
मिथुन पुरुष और मिथुन स्त्री
मिथुन राशि वाले हमेशा कुछ नया करने के लिए प्रयास करते रहते हैं। मिथुन राशि की स्त्रियां हमेशा हंसती रहती है और हर परिस्थिति का सामना कर लेती हैं। इस जोड़ी में तकरार भी होती है और प्यार भी बहुत रहता है।
मिथुन पुरुष और कर्क स्त्री
सामान्यत: यह जोड़ी एक-दूसरे ठीक से समझ ही नहीं पाती है। अधिकांश समय इनके बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। कर्क राशि की स्त्रियां फिजूलखर्च पसंद नहीं करती है।
मिथुन पुरुष सिंह स्त्री
सिंह राशि की स्त्रियां बदलाव पसंद करती हैं। एक जैसा जीवन इन्हें पसंद नहीं आता। यदि जीवन साथी इनकी ख्वाहिशें पूरी करते रहे तो यह खुश रहती हैं।
मिथुन पुरुष और कन्या स्त्री
कन्या राशि की स्त्री बहुत जल्द नाराज हो जाती हैं। वैसे यह जोड़ी एक दूसरे की भावना को समझते हैं परंतु फिर भी कई बार इनके बीच मतभेद उत्पन्न हो जाते हैं।
मिथुन पुरुष और तुला स्त्री
तुला राशि की स्त्रियां हर समस्या से अच्छे से निपट लेती हैं। मिथुन राशि के पुरुष भी काफी चतुर होते हैं। इनके बीच सामंजस्य ठीक रहता है।
मिथुन पुरुष और वृश्चिक स्त्री
यह जोड़ी एक दूसरे के प्रति हमेशा वफादार बने रहना चाहती है। फिर भी छोटी-छोटी बातों के पीछे इनके बीच तनाव बढ़ जाता है। अन्य लोगों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं।
मिथुन पुरुष और धनु स्त्री
धनु राशि की स्त्रियां खुले विचारों वाली और बहुत भावुक होती है। कई मिथुन राशि के पुरुष कोई भी निर्णय बहुत जल्दबाजी में लेते हैं। इस जोड़ी का जीवन सामान्य रहता है। ये एक दूसरे की भावनाओं की कद्र भी करते हैं।
मिथुन पुरुष और मकर स्त्री
मकर राशि की स्त्रियां हिसाब-किताब की बहुत पक्की होती हैं। घर में इनकी ज्यादा चलती हैं। मिथुन राशि के पुरुष इनके साथ अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं। मकर राशि की स्त्रियां को मनाना काफी कठिन होता है।
मिथुन पुरुष और कुंभ स्त्री
यह जोड़ी एक-दूसरे बाते करना बहुत अधिक पसंद करती है। ये आपस कई गलतियां करते रहते हैं। इस जोड़ी में प्रेम बहुत रहता है।
मिथुन पुरुष और मीन स्त्री
मीन राशि की स्त्रियां खुद को हर परिस्थिति में संभाल लेती हैं। अपने जीवन साथी की बातों को मानती हैं। मिथुन राशि वाले भी इस राशि की स्त्री का साथ पसंद करते हैं।