Showing posts with label वाह. Show all posts
Showing posts with label वाह. Show all posts

Thursday, April 22, 2010

मोबाइल की दीवानी लड़कियां

mobile
एक नए सर्वे के मुताबिक लड़कियां लड़कों की तुलना में ज्यादा मैसेज करती हैं। मोबाइल से टैक्सट मैसेज भेजना का चलना अब पुराना हो गया है। लेकिन फिर भी मैसेज भेजने का जुनून कम नहीं हुआ है। मिशिगन यूनिवर्सिटी और प्यू रिसर्च सेंटर इंटरनेट एंड अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट द्वारा किए गए सर्वे में यही बात खुलकर सामने आई है।

शोध में पता चला है कि युवा वर्ग रोज करीब 50 मैसेज भेजता और प्राप्त करता है। इस तरह एक माह में करीब 1500 मैसेज का आदान प्रदान होता है। शोध के अनुसार 31 फीसदी लड़कियां एक दिन में 100 मैसेज तक भेजती और प्राप्त करती हैं।


Tuesday, April 6, 2010

वाह, हूबहू इंसानी शक्ल और आवाज

टोक्यो. जापानी प्रोफेसर हिरोशी लशिगुरो ने एक ऐसी रोबोट लड़की बनाई है जो हूबहू इंसानों की तरह हंसती, बोलती और चलती है। प्रोफेसर हिरोशी ने इस रोबोट को अपनी ही शक्ल-ओ-सूरत दी हुई है।

यह रोबोट मिमिकरी कर सकती है। ओसाका यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हिरोशी अपनी रिसर्च टीम के साथ मिलकर इसे विकसित किया है। यह रोबोट जापानी महिला के समान दिखाई देती है।

प्रोफेसर हिरोशी का कहना है कि यह रोबोट मरीजों को मानसिक तौर पर संबल प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। यह मरीजों से बात करेगी उनके साथ हंसेगी ताकि वे किसी भी प्रकार से अकेलापन महसूस न करें।