Tuesday, March 30, 2010

ईसा मसीह के कफन का होगा प्रदर्शन

turin_288पिछले एक दशक में पहली बार वेटिकन अगले महीने तुरीन के कफन को प्रदर्शनी में रखेगा। ऐसा माना जाता है कि प्रभु ईसा मसीह को दफनाए जाने के समय उनकी पार्थिव देह को लिनेन के इस कपड़े से ढका गया था।

इस कपड़े (कफन) पर एक व्यक्ति का चित्र है, जिसे देखकर लगता है कि वह सूली पर लटकते हुए दर्द से कराह रहा है। इस चित्र की उत्पत्ति कई वैज्ञानिकों, धर्मशास्त्रियों, इतिहासविदों और शोधकर्ताओं के बीच एक गंभीर चर्चा का विषय है। वेटिकन ने अब यह घोषणा की है कि इस कफन को 10 अप्रैल से 23 मई के बीच तुरीन कैथ्रेडल में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। मालूम हो कि तुरीन कैथ्रेडल में यह कफन 500 से अधिक वर्षों से रखा हुआ है और चर्च के सहस्राब्दी समारोह के मौके पर 10 साल पहले आखिरी बार इसे प्रदर्शनी के लिए रखा गया था।

तुरीन कार्डिनल सेवेरिनो पोलेटे के हवाले से डेली मेल टैलीग्राफ ने बताया है कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमारी ईसाई आस्था कफन पर आधारित नहीं है बल्कि गॉस्पेल और एपोस्टील्स की शिक्षाओं पर आधारित है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इस कफन की प्रमाणिकता साबित करना कठिन है। बहरहाल, उन्होंने माना कि इस बारे में कोई गणितीय निश्चितता नहीं है, जिससे यह प्रमाणित किया जा सके कि यह वही कफन है जिसे प्रभु ईशु की देह पर डाला गया था।

हनुमानजी की पूजा वानर रूप में क्यों?

hanumanहमारे प्राचीन धर्म ग्रंथों में हनुमान को परम तेजस्वी बताया गया है। साथ ही वे अष्ट सिद्धियां व नव निधियों से परिपूर्ण हैं.. उनमें असामान्य बल हैं.. वे इच्छानुसार रूप बना लेते हैं.. वे हवा में अति तीव्रता से गमन कर लेते हैं.. विभिन्न दिव्य अस्त्रों-शस्त्रों वाले अविजित योद्धा हैं.. ऐसी कई दुर्लभ और असामान्य शक्तियां के स्वामी है हनुमानजी। साथ ही हनुमानजी कई भाषाएं जानते हैं। वे सभी शास्त्रों के ज्ञाता, परम विद्वान और अति सभ्य हैं।

इतनी अद्भुत बातों के देखते हुए एक प्रश्न प्राय: उठता है कि क्या इतनी शक्तियां किसी वानर के पास हो सकती है? क्या हनुमानजी वानर है? सामान्यत: सभी मानते है कि वे वानर ही है, वानर यानि बंदर। परंतु ऐसी दुर्लभ शक्तियों को देखते हुए हनुमानजी का वानर होना निश्चित ही एक रहस्य ही है। 30 मार्च को हनुमान जयंती है, भगवान रुद्र ने हनुमान के रूप में अवतार लिया था। आइए जानते हैं हनुमान वानर थे या इंसान।

इस रहस्य को समझने के लिए हमें वानर शब्द के अर्थ को समझना पड़ेगा। वानर यानि वह प्राणी जो वन में रहता हो, जो वन में उत्पन्न आहार से ही अपने उदर की पूर्ति करता हो, जो गुफाओं में रहता हो, जो वन में रहने वाले अन्य प्राणी की ही तरह आचरण करता हो, जिसका स्वभाव वन्य जीवों के जैसा हो आदि ऐसे ही सभी गुण वाले प्राणी को वानर कहा जाना चाहिए। हमारे कई प्राचीन ग्रंथों में उल्लेख है कि बाली, सुग्रीव, हनुमान सहित सभी वानर, वानर बताए गए हैं। परंतु हनुमान के महान व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें बंदर मान लेना समझ से परे हैं। कुछ विद्वानों का मत यह भी है कि वानर समुदाय या जाति या आदिवासी समूह के आराध्य देव बंदर रहे हो जिससे उन्हें भी वानर ही समझा जाने लगा जाने लगा जैसे नाग की पूजा करने वाले समुदाय को नागलोकवासी कहा जाता है। परंतु जिस तरह नागलोक के रहने वाले प्राणियों को सर्प की भांति नहीं समझा जाता उसी तरह चमत्कारी और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हनुमान को वानर कैसे समझा जाएं? भगवान हनुनाम शिव यानी रुद्र के अवतार हैं, उन्हें सामान्य वानर मान लेना ठीक नहीं है। वे मनुष्य जाति के लिए आदर्श हैं। मनुष्य में छिपी प्रतिभा और संभावनाओं के साक्षात प्रतिनिधि है।

जिन्ह केंरही भावना जैसी..

भगवान के लिए कहा जाता है:

जिन्ह केंरही भावना जैसी..

प्रभु मूरति तिन देखी तैसी।

अर्थात् जिसकी जैसी भावना होगी, जो भगवान को जिस रूप में देखना चाहेगा उसे भगवान उसी रूप में दर्शन देंगे.. दिखाई देंगे। उसी तरह हम हनुमान को वानर के रूप मानते हैं, पूजते हैं तो वे वानररूप ही दिखाई देते हैं। भगवान के कई रूप है, वे हर जीव में, हर रूप में सर्वत्र विराजमान हैं। अत: वानर रूप में भी वे विराजमान हैं।

पाक क्रिकेटर शोएब से होगा सानिया का निकाह

saniaसानिया के पिता ने एक मेल के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि सानिया की शादी पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से होगी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी ने खुलासा किया था कि भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का निकाह शोएब मलिक से होगा।

सूत्रों की मानें तो इस बात की संभावनाएं जताई जा रही हैं कि शोएब और सानिया शादी के बाद दुबई में रहेंगे। खबर है कि दोनों का निकाह एक माह के अंदर हिंदुस्तान में ही होगा। हालांकि इस शादी से उनके खेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। खबर है कि दोनों की शादी 15 अप्रैल को होगी और शादी की दावत 16 अप्रैल को दी जाएगी।

जियो टीवी पर प्रसारित एक विशेष रिपोर्ट के मुताबिक अप्रेल में दोनों की शादी होगी और 16-17 अप्रेल के आसपास लाहौर में रिसेप्शन होगा। हालांकि, शोएब ने ऐसी किसी भी खबर से इंकार किया था। शोएब सानिया से पहले हैदराबाद की रहने वाली आयशा सिद्दकी नाम की लड़की से निकाह कर चुके हैं।

जिओ टीवी के अनुसार शोएब मलिक की मां खुद सानिया के घर रिश्ता लेकर पहुंचेंगी। केवल पाकिस्तानी जिओ टीवी ने इस खबर को प्रसारित किया था। जहां एक ओर शोएब मलिक तलाकशुदा हैं वहीं सानिया मिर्जा की सगाई टूट चुकी है।

Sunday, March 28, 2010

ब्रेस्ट देखने से बढ़ती है उम्र

लंदन. पुरुष बहाने से महिलाओं की ब्रेस्ट देखते हैं, लेकिन अब आप इसे सिर्फ आकर्षण या सेक्स इच्छा से न जोड़कर देखें। क्योंकि महिलाओं के ब्रेस्ट के दर्शन करना का एक ऐसा भी फायदा है जिससे शायद आप अब तक अनभिज्ञ हों। महिलाओं के ब्रेस्ट देखने से उम्र भी बढ़ती है।


अगर आप चाहते हैं कि आपके जीने की उम्र में इजाफा हो तो अब इसके लिए आप स्त्रियों के स्तन को 10 मिनिट तक देखें। यह बात आश्चर्यजनक है लेकिन पूरी तरह से सत्य है। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है।


न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में जर्मन साइंटिस्ट ने बताया कि जो पुरुष प्रतिदिन 10 मिनट स्त्रियों का स्तन देखते हैं उनकी उम्र में 5 वर्ष का इजाफा हो जाता है।


इस शोध में यह दावा किया गया कि स्त्रियों के स्तन को 10 मिनट तक देखने से उम्र में 30 मिनट का वर्क आउट होता रहता है।


पांच वर्ष तक 200 पुरुषों पर किए गए शोध में यह अजीबोगरीब बात सामने निकलकर आई है। जो पुरुष स्त्रियों का स्तन देखते हैं उनका ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही उनके कार्डियोवस्क्युलर रोग का प्रभाव भी कम हो जाता है। इन सब बातों का खुलासा इस शोध में हुआ है।


शोध के एक डॉ कारेन वेधरबॉय ने बताया कि सेक्सुअल डिजायर से खून के रक्तप्रवाह में नियत्रण रहता है जिससे स्वास्थ्य में सुधार रहता है।