Sunday, April 25, 2010

यहां पति को घसीटती हैं बीवियां

ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी अजीबो गरीब प्रतियोगिता होती है जिसमें पत्नियां अपने पति को घसीटती हैं। भारत में आपने लटठमार होली के बारे में तो सुना है पर क्या पति को घसीटने जैसी किसी प्रतियोगिता को देखा है। यदि नहीं तो हम लेकर आए हैं इस प्रतियोगिता की कुछ तस्वीरें। जिन्हें देखकर आप भी चौंके बगैर नहीं रह पाएंगे।



man
man
man
man
man
man
man
man
man
man
man

Saturday, April 24, 2010

हैप्पी बर्थडे सचिन!!!

sachin tendulkar
पिछले बीस साल से लगातार अपने बल्ले से रनों की बरसात करने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर आज 37 साल के हो गए। क्रिकेट के भगवान कहे डानेवाले इस मास्टर ब्लास्टर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

मिल गई दुनिया की सबसे पुरानी वंडर ब्रा

bra
दुनिया की सबसे पुरानी वंडर ब्रा मिल गई है। जी हां, यह ब्रा करीब 200 वर्ष पुरानी है। और इसे लंदन के साइंस म्यूजियम में रखा गया है। यह ब्रा इस तरह से बनाई गई है कि ब्रेस्ट को और ज्यादा उभारकर दिखाया जा सके।

वर्तमान में मौजूद ऐसी वंडर ब्रा 1990 में हेलो बॉयज द्वारा बनाई गई थी। जिसे मॉडल इवा हर्जीगोवा ने प्रदर्शित किया था। दुनिया की सबसे पुरानी ब्रा 1800 ईसवी की है। इसे अगले बुधवार को पहली बार लोगों के देखने के लिए रखा जाएगा।



म्यूजियम की सेलीना हर्ले कहती हैं कि हम सोचते हैं कि शरीर को उभारने वाली ब्रा बनाने का चलन नया है। लेकिन इस ब्रा को देखकर ऐसा लगता है कि अपनी ब्रेस्ट को उभारने का चलन महिलाओं में कई सौ साल पहले भी रहा है। इसलिए अब यह हमारे कलेक्शन का हिस्सा है।


Friday, April 23, 2010

सूर्य का उग्र रूप

sunवाशिंगटन. धरती को ऊर्जा देने वाले सूर्य को आग का धधकता हुआ गोला कहा जाता है। हाइड्रोजन के संलयन से इसके अंदर ऊर्जा की विशाल मात्रा उत्पन्न होती है, जिसके कारण सूर्य के अंदर और सतह पर तेज हलचलें होती रहती हैं।

धरती से देखने पर सूर्य का सतह चाहे हमें कितना भी शांत दिखता हो परंतु सच यह है कि ताप अधिक होने के कारण यहां भयंकर आंधियां चलती हैं। इसके साथ ही सूर्य के अंदर से ऊर्जा की बहुत बड़ी राशि बाहर की ओर बवंडर के रूप में निकलती रहती है।



सोलर इक्लिप्स कहे जाने वाले इस घटना में सूर्य के सतह से सौ मेगाटन हाइड्रोजन बम के विस्फोट के बराबर ऊर्जा निकलती है। इसके फलस्वरूप निकला गर्म प्लाज्मा अंतरिक्ष में हजारों किलोमीटर तक पहुंच जाता है। सूर्य से निकलने वाले इस ऊर्जा से हमारी दुनिया के संचार तंत्र को भी क्षति पहुंचने का डर रहता है। यही कारण है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका अध्ययन करने में लगे हैं।



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य के अध्ययन के लिए तैनात सोलर डायनामिक्स ऑब्जरवेटरी नाम के दूरबीन से कुछ ऐसे फोटो लिए हैं, जिससे सूर्य की सतह पर चल रही हलचलों को जाना जा सकता है। आइए देखते हैं कुछ खास चित्र-



sun



sun



sun



sun



sun



sun