Showing posts with label दुर्लभ. Show all posts
Showing posts with label दुर्लभ. Show all posts

Thursday, July 29, 2010

मर्यादा सीखें रामायण से

रामायण में ऐसे कई गूढ़ रहस्य छिपे हैं जो वर्तमान समय में हमें जीने की सही राह दिखाते हैं। रामायण में मर्यादाओं के पालन पर विशेष जोर दिया गया है। रामायण में ऐसे कई प्रसंग आते हैं जहां भगवान श्रीराम ने मर्यादाओं के पालन के लिए त्याग कर आदर्श उदाहरण पेश किया। श्रीराम ने मर्यादा के पालन के लिए 14 साल का वनवास भी सहज रूप से स्वीकार कर लिया। इसीलिए उन्हें मर्यादापुरुषोत्तम कहा गया।
रामायण में ऐसे भी कई प्रसंग आते हैं जहां मर्यादा का पालन न करने पर पराक्रमी व बलशाली को भी मृत्यु का वरण करना पड़ा। जब भगवान राम ने किष्किंधा के राजा बालि का वध किया तो उसने भगवान से प्रश्न पूछा-
मैं बेरी सुग्रीव प्यारा
कारण कवन नाथ मोहि मारा,
प्रति उत्तर में जो बात राम ने कही वह मर्यादा के प्रति समर्पण को दर्शाती है-अनुज वधू, भग्नी, सुत नारी,सुन सठ ऐ कन्या सम चारीअर्थात अनुज की पत्नी, छोटी बहन तथा पुत्र की पत्नी। यह सभी पुत्री के समान होती है। तुमने अपने अनुज सुग्रीव की पत्नी को बलात अपने कब्जे में रखा इसीलिए तुम मृत्युदंड के अधिकारी हो।
ऐसे ही मानवीय संबंधों को मर्यादाओं में बांधा गया है। इस प्रकार मर्यादाएं व्यक्ति के मन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालती है। वर्तमान समय में जहां पाश्चात्य सभ्यता हमारे बीच घर करती जा रही हैं वहीं रामायण एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो हमें मर्यादाओं की शिक्षा दे रहा है।

Friday, April 23, 2010

सूर्य का उग्र रूप

sunवाशिंगटन. धरती को ऊर्जा देने वाले सूर्य को आग का धधकता हुआ गोला कहा जाता है। हाइड्रोजन के संलयन से इसके अंदर ऊर्जा की विशाल मात्रा उत्पन्न होती है, जिसके कारण सूर्य के अंदर और सतह पर तेज हलचलें होती रहती हैं।

धरती से देखने पर सूर्य का सतह चाहे हमें कितना भी शांत दिखता हो परंतु सच यह है कि ताप अधिक होने के कारण यहां भयंकर आंधियां चलती हैं। इसके साथ ही सूर्य के अंदर से ऊर्जा की बहुत बड़ी राशि बाहर की ओर बवंडर के रूप में निकलती रहती है।



सोलर इक्लिप्स कहे जाने वाले इस घटना में सूर्य के सतह से सौ मेगाटन हाइड्रोजन बम के विस्फोट के बराबर ऊर्जा निकलती है। इसके फलस्वरूप निकला गर्म प्लाज्मा अंतरिक्ष में हजारों किलोमीटर तक पहुंच जाता है। सूर्य से निकलने वाले इस ऊर्जा से हमारी दुनिया के संचार तंत्र को भी क्षति पहुंचने का डर रहता है। यही कारण है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका अध्ययन करने में लगे हैं।



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य के अध्ययन के लिए तैनात सोलर डायनामिक्स ऑब्जरवेटरी नाम के दूरबीन से कुछ ऐसे फोटो लिए हैं, जिससे सूर्य की सतह पर चल रही हलचलों को जाना जा सकता है। आइए देखते हैं कुछ खास चित्र-



sun



sun



sun



sun



sun



sun



उम्रदराज ने मनाया 113वां जन्मदिन

japan
जापान के सबसे उम्रदराज जिरोइमोन किमुरा ने गत दिनों अपने परिवार के साथ 113वां जन्मदिन मनाया। किमुरा ने कहा, जापान के अब तक के सबसे अधिक यानी 120 वर्ष तक जीवित रहने के रिकॉर्ड को तोड़ना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह रिकॉर्ड उनकी कोशिश को सार्थक बना सकता है। क्योदो न्यूज ने यह जानकारी दी।

19 अप्रैल 1897 को जन्मे किमुरा के 25 पड़पोते-पोतियां और 10 पड़पड़पोते-पोतियां हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह अधिकतर समय झुककर बैठे रहते हैं। इसका कारण उनके शरीर की कमजोरी है। हालांकि इसके बावजूद वह बिना किसी मुश्किल के खाना खा लेते हैं।

इंडोनेशिया में मिला दुनिया का सबसे बड़ा कीड़ा

insect
लंदन । इंडोनेशिया में दुनिया का सबसे लंबा कीड़ा मिला है जिसकी लंबाई लगभग दो फुट है। बोर्नियो के वर्षावन में 100 से अधिक नई प्रजातियों के बीच इस कीड़े की खोज हुई है। बोर्नियो में 123 नए जीव मिले हैं जिनमें से यह 22 इंच लंबा कीड़ा सबसे बड़ा है। फोबैटिक्स चैनी नामक यह कीड़ा जंगल के ऊंचे पेड़ पर रहता है जिसे अब नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को सौंप दिया गया है।