Friday, April 9, 2010

बुर्के ने ले ली जान

लंदन. एक युवा मुस्लिम महिला की जान खुद उसके बुर्के ने ले ली। असल में यह बुर्का उसके गले में फंस गया था। जिस वजह से उसका दम घुट गया और वह मर गई। यह 24 वर्षीय मुस्लिम महिला गो-कार्ट नाम की रेस में शामिल हुई थी।



ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रेस के दौरान ट्रैक पर सभी रेसर दौड़ लगा रहे थे। इसी समय यह महिला भी बुर्का पहनकर रेस में शामिल हुई थी। लेकिन तभी अचानक से वह बुर्का इस महिला के गले में फंस गया और उसका गला घोंट दिया। महिला को तुरत-फुरत न्यू साउथवेल्स में जॉन हंटर हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वह नहीं बच सकी।

कहीं इसलिए तो नहीं होता मौत का सा अहसास..

hhलंदन। कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि ऑपरेशन टेबल पर मरीज को मौत का सामना होने का अहसास हुआ। शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि खून में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाने से ऐसा हो सकता है।
हृदयाघात से गुजरे 52 मरीजों के अनुभवों को सुनने के बाद स्लोवेनिया के इस अध्ययन में पाया गया कि मौत से सामना होने का अनुभव जिन मरीजों को हुआ उनमें शरीर के लिए बेकार गैसों का स्तर अधिक पाया गया। दिल के दौरे के समय हृदय गति रुकने के इन मामलों में 20 फीसदी मरीजों ने मौत को करीब से देखने की बात कही। किसी को आंखों के आगे चकाचौंध दिखाई दी तो किसी ने कहा कि उसे गहरी शांति का अनुभव हुआ। किसी ने बताया कि उसे लगा वह कई सुरंगों से गुजरता जा रहा है और मृत लोग दिखाई दे रहे हैं।



द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इलाज के समय मरीज के रक्त में विभिन्न रसायनों की मौजूदगी की जांच पड़ताल की। वैज्ञानिक डॉ जेलिका क्लेमेंक केटिस ने शोध के निष्कर्ष के हवाले से बताया कि 52 में से मौत का अहसास करने वाले 11 लोगों के रक्त और सांसों में सीओ2 की मात्रा अधिक थी। उन्होंने कहा कि इस अहसास का धार्मिक विश्वास, लिंग, उम्र या मौत से भय तथा दवाओं से कोई संबंध नहीं है।



केटिस ने बताया कि रक्त में सीओ2 का स्तर बढ़ने के कारण मस्तिष्क के रासायनिक संतुलन में परिवर्तन दिखाई देता है जो चकाचौंध रोशनी दिखाई देने या शरीर से परे खयालात प्रेरित करता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहली बार मौत के अहसास से सीओ2 को जोड़ा गया है और इस पर विस्तार से अध्ययन की जरूरत है। अभी यह भी साफ नहीं हुआ है कि यह अहसास दिल के दौरे के पहले, बाद में या उसी दौरान होता है

ये है मौत का ट्राएंगल, जो गया वापस नहीं आया

ये ट्राएंगल है, मौत का ट्राएंगल, 125 हवाई जहाजों और 50 जहाजों को लील चुका है। हजारों जिंदगियों का भक्षण करने वाला यह इलाका बरमूडा ट्राएंगल कहलाता है। रहस्यों में लिपटा ऐसा इलाका जिसके बारे में आज तक कोई ठीक-ठीक नहीं बता पाया। विज्ञान की इतनी प्रगति के बाद भी कोई इसका रहस्य खोल नहीं पाया। ये आज भी खौफ का पर्याय है। आइए नजर डालते हैं इसके रहस्यों पर..

कोलंबस ने देखी थी यहां पर खौफनाक आग

इस रहस्यमय त्रिकोण के बारे में सबसे पहले लिखने वाला व्यक्ति क्रिस्टोफर कोलंबस था। उसने और उसके चालक दल ने समुद्र की सतह पर नृत्य करती अद्भुत रोशनी देखी और अपनी लॅाग बुक में लिखा कि आकाश में आग की लपटें थीं।

उन लोगों ने अपने लॉग बुक में यह भी लिखा कि इस दौरान उनके कंपास ने बेतुकी दिशा दिखानी शुरू कर दी थी। हालांकि आधुनिक विद्वानों ने इसे भ्रम करार दिया है।

हादसों के लिए कौन है जिम्मेदार

बरमूडा त्रिकोण में होने वाले हादसों के कारणों को अभी तक पक्के तौर पर नहीं जाना जा सका है। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे ऐसे कारण बताए हैं जो इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। ये कारण इस प्रकार हैं-

मौत के लिए जिम्मेदार मीथेन गैस के बुलबुले

विमानों के गायब होने की घटनाओं के लिए मीथेन हाइड्रेट को जिम्मेदार बताया गया है। इस इलाके में समुद्र तल पर मीथेन हाइड्रेट्स के विशाल भंडार हैं। इस भंडार से मीथेन गैस के बड़े- बड़े बुलबुले ऊपर की ओर उठते रहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये बुलबुले पानी के घनत्व में कमी लाकर जहाज को डुबो देने की क्षमता रखते हैं।

भौगोलिक स्थिति

बरमूडा ट्राएंगल में विमानों व जहाजों के गायब होने के पीछे सबसे प्रमुख कारण इसकी भौगोलिक स्थिति को माना जाता है। उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर में स्थित इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां दाखिल होते ही विमानों के कंपास सही दिशा दिखाना बंद कर देते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र में भौतिकी के नियम लागू नहीं होते जिसके कारण हादसे होते हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र के चुंबकीय प्रभाव व चांद की स्थिति को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है।

शक्तिशाली समुद्री तूफान

अटलांटिक महासागर के इस क्षेत्र में शक्तिशाली तूफान आते रहते हैं। इन तूफानों में फंसकर वायुयान व समुद्री जहाज डूब जाते हैं।

गल्फ स्ट्रीम

इस क्षेत्र में शक्तिशाली गल्फ स्ट्रीम चलती हैं। ये गल्फ स्ट्रीम मैक्सिको की खाड़ी से निकलकर फ्लोरिडा के जलडमरू से उत्तरी अटलांटिक तक जाती हैं। यह गल्फ स्ट्रीम असल में समुद्र के अंदर नदी की तरह होती हैं। इसके तेज बहाव में जहाजों के डूबने की संभावना रहती है।

मानवीय त्रुटि

इस क्षेत्र में वायुयानों और जहाजों के खो जाने की घटनाओं के पीछे मानवीय गलतियों को भी जिम्मेदार माना जाता है। जैसे इस इलाके में गायब हुए टैंकर वी. ए. के बारे में कहा जाता है कि इसके कर्मचारियों के प्रशिक्षण में कमी थी, जिसके कारण बेंजीन अवशिष्ट की सफाई में गलती हुई और जहाज डूब गया।

कितने विमान और जहाज हुए हैं लापता

इस दानवी त्रिभुज के बारे में कहा जाता है कि जो यहां गया वापस न आ सका। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यहां गायब होने वाले जहाजों को ढूंढ़ पाना भी आसान नहीं होता। इस इलाके में गायब होने वाले जहाजों का कोई अता-पता नहीं चलता। यही कारण है कि बहुत से जहाजों व विमानों के गायब होने का कोई लिखित ब्यौरा भी नहीं है। दर्ज किए गए ब्यौरे के अनुसार इस इलाके में 125 वायुयान और करीब 50 जहाज डूब चुके हैं।

आखिर कहां पर है बारमूडा



बरमूडा उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सबसे पुराना और सबसे अधिक जनसंख्या वाला ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है।




Thursday, April 8, 2010

गर्भावस्था में अधिक विटामिन लेना खतरनाक

pregnant गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उच्च रक्तचाप और प्रीक्लामप्सिया जैसी बीमारियों से विटामिन सी और ई का सेवन निजात नहीं दिलाता है। पांच हजार महिलाओं पर लगभग साढ़े चार वर्ष तक शोध के बाद पता चला कि गर्भावस्था के दौरान विटामिन सी और विटमिन ई का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं में उच्च रक्तचाप की शिकायत होने की संभावना दस फीसदी अधिक थी।



पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय में हुए इस शोध के बारे में डा. जेम्स राबर्टस ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान इन विटामिनों का सेवन तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि शोध से स्पष्ट है कि विटामिन सी और विटमिन ई समस्या का हल कतई नहीं हैं।



प्रीक्लामप्सिया गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक ऐसी स्थिति है जिसमें उक्त रक्तचाप बढ़ने के अलावा पेशाब में प्रोटीन की मात्ना बढ़ जाती है। यद्यपि रक्तचाप बहुत अधिक नहीं बढ़ता लेकिन शोध के अनुसार अगर इस बीमारी को नजरअंदाज करना जच्च और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।



राबर्ट्स ने जोर देकर कहा कि शोध का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विटामिन सी और विटमिन ई का सेवन बेहद कम मात्ना में करना चाहिए। शोध से यह भी खुलासा हुआ कि विटामिन सी की अधिकता से नवजात का कम भार जैसी अन्य बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। हालांकि यह नतीजे विवादित हैं क्योंकि वास्तविक शोध में केवल 17 फीसदी महिलांए ही विटामिन ले रही थीं। अन्य परीक्षणों में सत्तर प्रतिशत महिलाएं पहले ही विटामिन का सेवन कर चुकी थी।