Thursday, April 8, 2010

गर्भावस्था में अधिक विटामिन लेना खतरनाक

pregnant गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उच्च रक्तचाप और प्रीक्लामप्सिया जैसी बीमारियों से विटामिन सी और ई का सेवन निजात नहीं दिलाता है। पांच हजार महिलाओं पर लगभग साढ़े चार वर्ष तक शोध के बाद पता चला कि गर्भावस्था के दौरान विटामिन सी और विटमिन ई का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं में उच्च रक्तचाप की शिकायत होने की संभावना दस फीसदी अधिक थी।



पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय में हुए इस शोध के बारे में डा. जेम्स राबर्टस ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान इन विटामिनों का सेवन तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि शोध से स्पष्ट है कि विटामिन सी और विटमिन ई समस्या का हल कतई नहीं हैं।



प्रीक्लामप्सिया गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक ऐसी स्थिति है जिसमें उक्त रक्तचाप बढ़ने के अलावा पेशाब में प्रोटीन की मात्ना बढ़ जाती है। यद्यपि रक्तचाप बहुत अधिक नहीं बढ़ता लेकिन शोध के अनुसार अगर इस बीमारी को नजरअंदाज करना जच्च और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।



राबर्ट्स ने जोर देकर कहा कि शोध का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विटामिन सी और विटमिन ई का सेवन बेहद कम मात्ना में करना चाहिए। शोध से यह भी खुलासा हुआ कि विटामिन सी की अधिकता से नवजात का कम भार जैसी अन्य बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। हालांकि यह नतीजे विवादित हैं क्योंकि वास्तविक शोध में केवल 17 फीसदी महिलांए ही विटामिन ले रही थीं। अन्य परीक्षणों में सत्तर प्रतिशत महिलाएं पहले ही विटामिन का सेवन कर चुकी थी।

Wednesday, April 7, 2010

ब्रिटेन में मिली अनोखी जैली फिश

लंदन. समुद्र अजीबो-गरीब जीवों से भरा पड़ा है। ऐसे ही समुद्री जीवों में से एक है जैली फिश। जैली फिश कई तरह की होती है। इनमें से ब्रिटेन के समुद्री तट पर एक ऐसी अनोखी जैली फिश मिली है जिसका रंग परपल है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान बढ़ने के कारण ये जैली फिश यहां समुद्र के किनारों की तरफ आती जा रही हैं। ये सामान्यत: कैरेबियन समुद्र में पाई जाती हैं। लेकिन तापमान बढ़ने की वजह से अटलांटिक सागर की ओर बढ़ती चली आ रही हैं।

चीन में मिला अनोखा जानवर

Unique animal लंदन. चीन में एक अनोखे जानवर की खोज की गई है जो देखने में तो भालू की तरह लगता है पर पूंछ कंगारु की तरह है और जिसकी आवाज बिल्ली की तरह है। अपनी प्रजाति के संभवत: इस अंतिम जानवर को वैज्ञानिकों ने ‘ओरियेन्टल येती’ नाम दिया है । इस जानवर को हाल ही में मध्य चीन के सिचुआन प्रांत के जंगल से वैज्ञानिकों ने अपने कब्जे में लिया है। स्थानीय लोगों द्वारा एक भालू देखने की सूचना मिलने पर शिकारियों ने इसे जंगल से पकड़ा था ।



‘डेली टेलीग्राफ’ के मुताबिक वैज्ञानिकों का एक दल इस बालविहीन ‘भालू’ के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है ।



इस जानवर को पकड़ने वाले शिकारी लू चिन ने कहा ‘‘ यह जानवर भालू की तरह दिखता तो है लेकिन इसके रोएं नहीं हैं। इसकी आवाज भी बिल्ली की तरह है और यह हमेशा शोर करता रहता है । शायद यह अपनी प्रजाति के अन्य जानवरों को खोज रहा हो या ऐसा भी हो सकता है कि यह अपनी प्रजाति का आखिरी जानवर हो ।’’ लू ने बताया कि एक स्थानीय दंतकथा के मुताबिक एक भालू आदमी का रुप धारण कर लेता था और कुछ लोगों को लगता है कि यह जानवर वही भालू है ।



स्थानीय विशेषज्ञ अब इस अनोखे जानवर को बीजिंग भेजने की योजना बना रहे हैं जहां शीर्ष वैज्ञानिक इसका डीएनए टेस्ट कर सकेंगे ।

ब्रिटेन में भेड़ों पर एलियन्स का हमला!

bhaskarलंदन. यूएफओ की तलाश में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि देश में भेड़ों की क्षत-विक्षत लाशें मिलने की घटनाओं के पीछे दूसरे ग्रह के प्राणियों का हाथ है। किसानों को लगता है कि उनकी भेड़ों पर कोई परीक्षण किया जा रहा है। कई मामलों में भेड़ों की आंखें, उनके मस्तिष्क तथा अन्य अंदरूनी अंग निकाल लिए गए हैं।



श्रूसबरी, इंग्लैंड के 53 वर्षीय फिल होयल ने कहा कि वह पिछले नौ वर्षो से इन जानवरों की लाशें विकृत किए जाने की घटनाओं की जांच कर रहे हैं। उन्होंने खुद एक ऐसी घटना देखने का दावा भी किया है। उन्होंने और उनकी एनिमल पैथोलॉजी फील्ड यूनिट टीम के सदस्यों ने देखा था कि दो उड़नतश्तरियों ने पहले तो एक खास किस्म के प्रकाश का प्रयोग कर भेड़ को मार डाला और फिर लाश के पास खुद अपने जैसी दो आकृतियां भेज दीं।



उन्होंने रैंडर फॉरेस्ट के निकट एक फार्म में हुई इस घटना के बारे में कहा, कुछ देर के लिए तो यह स्टार वार्स के युद्ध के जैसा दृश्य लग रहा था। इन हमलों में इस्तेमाल की गई टैकनोलॉजी बहुत भयावह है। ये रोशनियां और उनके दायरे स्पष्ट रूप से हमारे नहीं हैं। इनके निर्माण में जिस टैक्नोलॉजी और बुद्धि का इस्तेमाल किया गया है वह निश्चित रूप से इस पृथ्वी की नहीं है। होयल ने कहा, उन्होंने अगले दिन क्षेत्र के किसानों से बातचीत की और लगभग सभी ने कहा कि उनके जानवर असामान्य रूप से गायब हो रहे हैं या अद्भुत चोटों के कारण मर चुके हैं।