Thursday, July 29, 2010

यहां है आधा शिव आधा पार्वती रूप शिवलिंग

धार्मिक दृष्टि से पूरा संसार ही शिव का रुप है। इसलिए शिव के अलग-अलग अद्भुत स्वरुपों के मंदिर और देवालय हर जगह पाए जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर स्थित है - हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित काठगढ़ महादेव। इस मंदिर का शिवलिंग ऐसे स्वरुप के लिए प्रसिद्ध है, जो संभवत: किसी ओर शिव मंदिर में नहीं दिखाई देता। इसलिए काठगढ़ महादेव संसार में एकमात्र शिवलिंग माने जाते हैं, जो आधा शंकर और आधा पार्वती का रुप लिए हुए है। यानि एक शिवलिंग में दो भाग हैं। इसमें भगवान शंकर के अर्द्धनारीश्वर स्वरुप के साक्षात दर्शन होते हैं। शिव रुप का भाग लगभग ७ फुट और पार्वती रुप का शिवलिंग का हिस्सा थोड़ा छोटा होकर करीब ६ फुट का है। इस शिवलिंग की गोलाई लगभग ५ फिट है।
शिव और शक्ति का दोनों के सामूहिक रुप के शिवलिंग दर्शन से जीवन से पारिवारिक और मानसिक दु:खों का अंत हो जाता है।
शिवपुराण की कथा अनुसार जब ब्रह्मा और विष्णु के बीच बड़े और श्रेष्ठ होने की बात पर विवाद हुआ, तब बहुत तेज प्रकाश के साथ एक ज्योर्तिलिंग प्रगट हुआ। अचंभित विष्णु और ब्रह्मदेव उस ज्योर्तिलिंग का आरंभ और अंत नहीं खोज पाए। किंतु ब्रह्मदेव ने अहं के कारण यह झूठा दावा किया कि उनको अंत और आरंभ पता है। तब शिव ने प्रगट होकर ब्रह्म देव की निंदा की और दोनों देवों को समान बताया। माना जाता है कि वही ज्योर्तिमय शिवलिंग ही काठगढ़ का शिवलिंग है।
चूंकि शिव का वह दिव्य लिंग शिवरात्रि को प्रगट हुआ था, इसलिए लोक मान्यता है कि काठगढ महादेव शिवलिंग के दो भाग भी चन्द्रमा की कलाओं के साथ करीब आते और दूर होते हैं। शिवरात्रि का दिन इनका मिलन माना जाता है।
काठगढ़ में सावन माह और महाशिवरात्रि के दिन विशेष शिव पूजा और धार्मिक आयोजन होते हैं। इसलिए इस समय काठगढ़ की यात्रा सबसे अच्छा मानी जाती है।
काठगढ़ शिवलिंग दर्शन के लिए पहुंचने का मुख्य मार्ग पंजाब का पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के इंदौरा तहसील से है। जहां से काठगढ़ की दूरी लगभग ६ से ७ किलोमीटर है।

ऐसे बचें अशुभ सपनों से

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार स्वप्न चार प्रकार के होते हैं। पहला दैविक, दूसरा शुभ, तीसरा अशुभ और चौथा मिश्रित। दैविक व शुभ स्वप्न कार्य सिद्ध की सूचना देते हैं। अशुभ स्वप्न कार्य असिद्धि की सूचना देते हैं तथा मिश्रित स्वप्न मिश्रित फलदायक होते हैं। यदि पहले अशुभ स्वप्न दिखे और बाद में शुभ स्वप्न दिखे तो शुभ स्वप्न के फल को ही पाता है। अगर आपको लगातार बुरे सपने आते हों तो उसके अशुभ फल से बचने के लिए यह उपाय आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं-
1- बुरे स्वप्न को देखकर यदि व्यक्ति उठकर पुन: सो जाए अथवा रात्रि में ही किसी से कह दे तो बुरे स्वप्न का फल नष्ट हो जाता है।
2- सुबह उठकर भगवान शंकर को नमस्कार कर स्वप्न फल नष्ट करने के लिए प्रार्थना कर तुलसी के पौधे को जल देकर उसके सामने स्वप्न कह दें। इससे भी बुरे सपनों का फल नष्ट हो जाता है।
3- अपने गुरु का स्मरण करने से भी बुरे स्वप्नों के फलों का नाश हो जाता है।
4- धर्म शास्त्रों के अनुसार रात में सोते समय भगवान विष्णु, शंकर, महर्षि अगस्त्य, कपिल मुनि का स्मरण करने से भी बुरे सपने नहीं आते।

बाप रे! इतना छोटा आदमी

सिर्फ दो फिट और 6 इंच ऊंचाई वाला चीन का 40 वर्षीय व्यक्ति दुनिया का सबसे नाटा व्यक्ति होने का दावा किया है। इसके पहले दुनिया में सबसे नाटे व्यक्ति का कीर्तिमान चीन के ही पिंगपिंग के नाम था। पिंगपिंग के निधन के बाद अब होंग कैक्यू ने सबसे नाटे व्यक्ति होने का दावा किया है।

40 वर्षीय होंग का वजन सिर्फ १२ किलोग्राम है। होंग का जन्म फरवरी 1970 में हुआ था। होंग की मां ने बताया कि होंग मेरा दूसरा और एकमात्र बेटा है। जबकि सबसे बड़ी बात यह है कि होंग के अन्य परिवार वालों की लंबाई सामान्य है।

होंग ने कहा कि मैं जब छोटा था तब मेरी मां मुझे गोद में उठाए रहती थी लेकिन अब देखो जब मैं 40 वर्ष का हो गया हूं तब भी अपनी मां के ही गोद में रहता हूं। मेरे सभी दोस्त आज मस्त शरीर वाले हैं लेकिन भगवान ने मेरी लंबाई बढ़ने ही नहीं दी। उसने कहा कि आज भी ज्यादातर लोग मुझे बच्च ही समझ बैठते हैं। ४क् वर्षीय होंग मौजूदा समय में चीन के सुचियान क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहते हैं।

जानें शिव व सावन के बारे में

सावन मास में शिव आराधना का विशेष फल मिलता है। इस संबंध में धर्म शास्त्रों में भी कई उल्लेख मिलते हैं। इस महीने में भक्त अलग-अलग माध्यमों से शिव भक्ति में डूब जाते हैं। सावन में प्रकृति की छटा भी देखते ही बनती है। रिमझिम बारिश, झूले और इनके साथ ही शिव की भक्ति, सावन के महीने को पूरी तरह धर्ममय बना देती है।
अपने पाठकों को शिव तथा सावन से संबंधित रोचक जानकारियां देने के उद्देश्य से हमने विशेष उत्सव पेज तैयार किया है, जिसमें आप पाएंगे- शिव से जुड़े तांत्रिक उपाय, ज्योतिष निदान, कथाएं, रोचक बातें, प्रमुख मंदिरों की जानकारी, विभिन्न अवतार, कावड़ यात्रा की जानकारी, नित्य पूजा करने की विधि, पूजन मंत्र, सावन का धार्मिक तथा मनोवैज्ञानिक पक्ष आदि।
शिव तथा सावन से जुड़ी यह सामग्री आपके जीवन में भक्ति, ऊर्जा तथा उत्साह का संचार करेंगी। यह सामग्री आप पाएंगे सिर्फ उत्सव पेज पर।