लंदन. समुद्र अजीबो-गरीब जीवों से भरा पड़ा है। ऐसे ही समुद्री जीवों में से एक है जैली फिश। जैली फिश कई तरह की होती है। इनमें से ब्रिटेन के समुद्री तट पर एक ऐसी अनोखी जैली फिश मिली है जिसका रंग परपल है।वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान बढ़ने के कारण ये जैली फिश यहां समुद्र के किनारों की तरफ आती जा रही हैं। ये सामान्यत: कैरेबियन समुद्र में पाई जाती हैं। लेकिन तापमान बढ़ने की वजह से अटलांटिक सागर की ओर बढ़ती चली आ रही हैं।


0 comments:
Post a Comment