Thursday, April 22, 2010

लंगूर को मिली सरकारी नौकरी

monkey
कानपुर। लाल मुंह वाले बंदरों को भगाने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (एसिक) ने एक लंगूर को वेतन पर रखा है। इस लंगूर का नाम मंगल है और इसको आठ हजार रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

सर्वोदय नगर स्थित एसिक भवन में लाल मुंह वाले बंदरों की भरमार है। ये खतरनाक बंदर दफ्तर में घुस कर फाइलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सामान भी तोड़ देते हैं। आस-पास के घरों में घुस कर फ्रिज खोलकर फल-सब्जी फेंक देना तो मामूली बात हो गई है। अब तो इन लाल मुंह वाले बंदरों ने आक्रमक रूप धर लिया है।



दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर ये हमला भी करने लगे है। इन बंदरों से बचने के लिए केन्द्र सरकार ने फण्ड की व्यवस्था की है। इसी फंड से मंगल को वेतन दिया जाएगा। मंगल नाम का लंगूर इन दिनों एसिक भवन के अधिकारियों के लिए वीआईपी बना हुआ है। मदारी इस लंगूर को एक लंबी रस्सी से बांधे इसे घुमाता रहता है। यहां के बंदर इससे बहुत डरते है इसी देखते ही वे सभी भाग जाते हैं। एसिक भवन के बड़े अधिकारी का कहना है कि बंदरों के उत्पात से अजिज आकर ही आठ हजार रुपए प्रतिमाह के व्यय पर लंगूर और उसके कंट्रोलर को रखा गया है।


0 comments:

Post a Comment