Friday, July 30, 2010

'मरी हुई औरत' प्रेमी संग गिरफ्तार

सुनने में अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह खबर पूरी तरह से सच है। केरल के पथनमथिट्टा जिले में अपने परिवारवालों द्वारा कथित तौर पर मरा समझकर दफना दी गई एक महिला को उसके प्रेमी संग गिरफ्तार किया गया है।

महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आदमी के साथ कुछ दिन पहले यह महिला घर से भाग गई थी। पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों की मां (27) शाइनी 2009 के अगस्त महीने से ही गायब थी। वह अपने पड़ोसी कालेश (30) के साथ घर से भाग गई थी। हालांकि इस बारे में घर के किसी भी व्यक्ति को कुछ भी पता नहीं था। घर से भागने के बाद शाइनी के घरवालों को 10 दिन पहले नजदीक के तालाब में एक लाश मिली थी जिसे उन्होंने शाइनी का शव समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था।

फिर भी शंकावश घरवालों ने पुलिस में शाइनी के भागने की एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने कालेश के मोबाईल फोन से होने-वाली बातचीत से प्राप्त जानकारी के आधार पर दोनों को पकड़ा। हालांकि पुलिस असमंजश में है कि जिस लाश को लड़की के घर वालों ने जलाई थी वह कौन थी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

0 comments:

Post a Comment