Monday, April 19, 2010

तीन साल के बच्चे को स्वर्ग में दिखीं दादी

paul
जर्मनी में रहने वाले तीन वर्षीय पाउल इकेइ का कहना है कि उसने अपनी दादी को स्वर्ग में देखा है। उसका कहना है कि वह स्वर्ग में अपने दादी के घर में बने तालाब में था तो दादी आईं और कहा पाउल तुम यहां क्या कर रहे हो। तुम्हें अपने मम्मी और डैडी के पास होना चाहिए, तुरंत लौट जाओ। इसके बाद दादी मुझे एक बड़े से गेट के बाहर लेकर आईं और घर को लौटा दिया।

पाउल स्वर्ग को देखने का दावा एक दुर्घटना में जिंदा बचने के बाद से कर रहा है। वह अपने घर में बने तालाब में डूब गया था। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पाउल की धड़कने तीन घंटे और 18 मीनट तक बंद रहीं। बच्चे की धड़कने जब पुन: शुरू हुईं तब जाकर डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।

इस घटना से बच्चे को बचाने वाले डॉक्टर भी अचंभित हैं। हेलिओस क्लिनिक के डॉक्टर प्रोफेसर होथर ने कहा है कि मैंने पहले कभी ऐसा केस नहीं देखा था। पाउल काफी भाग्यशाली है कि वह बच गया।

तीन घंटे से अधिक समय तक सांस रूके रहने पर भी जिंदा बच जाने पर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा तालाब के ठंडे पानी के कारण हो सकता है। ठंड के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसके कारण पाउल ब्रेन डेड होने से बच गया।

33 लाख 23 हजार रुपए में बिकी शैंपेन

Bhaskar
एक व्यक्ति ने लंदन के एक बार में डोम पैरेगनॉन शैंपेन खरीदने के लिए 75 हजार डॉलर (लगभग ३३ लाख 23 हजार रुपए) खर्च कर दिए। द डेली टेलीग्राफ के अनुसार ब्रिटेन में यह किसी वाइन की रिकॉर्ड कीमत है। इस खरीददार ने 1996 रोज गोल्ड की मैथ्यूस्लेह (जिसमें कई बड़ी वाइन बोतलों जितनी शराब आ सकती है) के लिए 35 हजार पौंड (लगभग 23 लाख 93 हजार रुपए) अदा किए और इसके साथ सर्विस टैक्स के अलावा 15 हजार डॉलर टिप में दिए। वैस्टबरी होटल में फिल्म ‘बूगी वूगी’ की स्क्रीनिंग के बाद हुई पार्टी में यह वाइन बिकी।

धुएं के कारण इंटरनेट पर रचाया ब्याह

bhaskarज्वालामुखी के धुएं के कारण एक नवविवाहित जोड़े के रिश्तेदारों को उनका विवाह इंटरनेट पर होते हुए देखना पड़ा। दरअसल धुएं की वजह से पूरे यूरोप में विमान सेवा बाधित हो गई थी। इसके चलते ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के इस जोड़े को दुबई में रुकना पड़ा। लंदन के सियान मुर्ताज और ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली नताली ने तीन हफ्ते पहले ब्रिसबेन में शादी की थी। दोनों ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए लंदन में एक समारोह का आयोजन रखा था, जिसके लिए दोनों ऑस्ट्रेलिया से आ रहे थे। विमान सेवा बाधित होने के कारण दोनों वीरवार से दुबई में ठहरे थे। दोनों को इंटरनेट पर ब्याह रचाने में होटल के कर्मचारियों ने मदद की।

कुत्ते के डर से 7 दिन तक पेड़ पर रही बिल्ली

कुत्ते और बिल्ली की शत्रुता जग जाहिर है। अपनी चालाकी और धूर्तता के लिए पहचानी जाने वाली बिल्ली कुत्ते को देखते ही दुम दबाकर भाग जाती है। परंतु हद तो तब हो गई जब ब्रिटेन की एक बिल्ली कुत्ते के डर से सात दिनों तक एक हजार फीट ऊंचे पेड़ पर ही बैठी रही।

कैमब्रिडजेशिरे इलाके की इस बिल्ली को पड़ोस का एक कुत्ता तंग करता था, उससे डरकर वह एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई। कई दिनों तक अपनी प्यारी बिल्ली के गायब रहने पर उसकी मालकिन 22 वर्षीय नताशा मूर ने जब खोजबीन की तो वह बिल्ली को पेड़ पर चढ़ा पाया।

मालकिन को देख बिल्ली आवाज देने लगी, परंतु वह पेड़ से नहीं उतरी। इसके बाद मूर ने अपनी प्यारी बिल्ली टिग्गस को बचाने के लिए सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया। मूर की मदद के लिए अग्निशमन दल के लोग आए और उन्होंने टिग्गस को पेड़ से उतार लिया।