Monday, April 19, 2010

तीन साल के बच्चे को स्वर्ग में दिखीं दादी

paul
जर्मनी में रहने वाले तीन वर्षीय पाउल इकेइ का कहना है कि उसने अपनी दादी को स्वर्ग में देखा है। उसका कहना है कि वह स्वर्ग में अपने दादी के घर में बने तालाब में था तो दादी आईं और कहा पाउल तुम यहां क्या कर रहे हो। तुम्हें अपने मम्मी और डैडी के पास होना चाहिए, तुरंत लौट जाओ। इसके बाद दादी मुझे एक बड़े से गेट के बाहर लेकर आईं और घर को लौटा दिया।

पाउल स्वर्ग को देखने का दावा एक दुर्घटना में जिंदा बचने के बाद से कर रहा है। वह अपने घर में बने तालाब में डूब गया था। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पाउल की धड़कने तीन घंटे और 18 मीनट तक बंद रहीं। बच्चे की धड़कने जब पुन: शुरू हुईं तब जाकर डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।

इस घटना से बच्चे को बचाने वाले डॉक्टर भी अचंभित हैं। हेलिओस क्लिनिक के डॉक्टर प्रोफेसर होथर ने कहा है कि मैंने पहले कभी ऐसा केस नहीं देखा था। पाउल काफी भाग्यशाली है कि वह बच गया।

तीन घंटे से अधिक समय तक सांस रूके रहने पर भी जिंदा बच जाने पर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा तालाब के ठंडे पानी के कारण हो सकता है। ठंड के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसके कारण पाउल ब्रेन डेड होने से बच गया।

0 comments:

Post a Comment