Sunday, August 1, 2010

2 मिनिट में जानें सफल होंगे या नहीं

क्या आपकी कोई समस्या, परेशानी, दिक्कत आपको सता रही है? या आप कोई कार्य करना चाहते हैं और उसमें सफलता को लेकर संशय है, या कोई एग्जाम देना है, और आप सोच रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी या नहीं, ऐसे हर सवाल के लिए यहां एक यंत्र दिया जा रहा है, जिसकी मदद से आपको अपने कार्य की सफलता-असफलता की ओर इशारा मिलेगा-
प्रश्न करने की विधि- अपनी समस्या या प्रश्न सोचकर अपने आराध्य देव का नाम लेकर आंख बंद करें और अपने कम्प्यूटर के माउस कर्शर के पॉइन्ट को यंत्र के ऊपर घुमाएं और कुछ देर बार माउस रोककर देखें कि कर्शर किस अंक पर है, उसी अंक का उत्तर आपके प्रश्न का उत्तर होगा।
1. प्रश्न उत्तम है, कार्य पूर्ण होने की पूरी संभावना है।
2. आराध्य देव की पूजा करके कार्य शुरू करें, सफलता निश्चित मिलेगी।
3. इस कार्य का परिणाम गड़बड़ हो सकता है।
4. आपने कार्य के लिए जो रास्ता चुना है, उसे बदलकर नए तरीके से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
5. कार्य में सफलता संभावित है। कार्य भगवान पर छोड़ दें।
6. और अधिक प्रयत्न करने की जरूरत है, सफलता निश्चित ही मिलेगी।
7. कार्य में कई परेशानियां आएंगी परंतु कार्य पूर्ण हो जाएगा।
8. कार्य कठिनाइयों से भरा है, सफलता की उम्मीद कम है।
9. इस कार्य में शत-प्रतिशत सफलता सफलता मिलेगी।

Saturday, July 31, 2010

मिलिये खुद से पिछले जन्म में जाकर

इंसान धरती का सर्वाधिक समर्थ, जिज्ञासू और रहस्यों से भरा प्राणी हैं। अज्ञात को जानने की ललक उसके मन में प्रारंभ से ही रही है। जो सामने नहीं है यानि कि छुपा हुआ है, गुप्त है उसे प्रत्यक्ष करना या सामने लाना हर व्यक्ति जन्म से ही स्वाभाविक गुण है। यह सब जानते हैं कि जो होना है वह तो हो कर ही रहेगा किन्तु फिर भी अपना भविष्य फल जानने की बेसब्री और कोतुकता के कारण ही इंसान अपना समय, श्रम और सम्पत्ति तीनों दाव पर लगाता है।



इंसान के मन में आने वाले कल को जानने के साथ ही अपने पिछले जन्म के जीवन को जानने की भी प्र्रबल इच्छा होती है। रही बात अपना पिछला जन्म जानने की, तो ऐसा कर पाना कठिन किन्तु सौ फीसदी संभव है। पिछला जन्म जानना हो या भविष्य की झांकी देखना हो दोनों ही कार्य कुछ विशेष उपायों से ही संभव है। ऐसा ही एक विशिष्ट किन्तु



प्रामाणिक उपाय है -अष्टांग योग। अष्टांग योग के निर्माता एक भारतीय ऋषि पतंजलि हैं। वे अपनी पुस्तक योग-दर्शन में योगी की उस क्षमता का स्पष्ट उल्लेख करते हैं। वे अपनी पुस्तक में लिखते हैं कि - संस्कारसाक्षात्करणात् पूर्व जाति ज्ञानम्।



कहने का मतलब यह है कि संयम द्वारा संस्कारों का साक्षात कर लेने से पूर्व जन्मों का ज्ञान हो जाता है। जब कोई सच्चा जिज्ञासू पूरे समर्पण के साथ लक्ष्य की और बढ़ता है तो वो इस क्षमता को प्राप्त कर लेता है।

अब नहीं होगा एक्सीडेंट

यदि आपने कोई नया वाहन खरीदा हैं और आपके मन में हमेशा यही डर बना रहता है कि आपके या आपके परिवार के किसी भी सदस्य की थोड़ी सी भी लापरवाही से कहीं आपके नए वाहन का एक्सीडेंट न हो जाए। आपकी अशुभ ग्रहों की दशा या अंतरदशा चल रही हैं या अनजाने में आपने अशुभ मुहूर्त में वाहन खरीद लिया हैं तो घबराए नहीं नीचे लिखे उपाय को अपनाकर आप किसी भी तरह की वाहन दुर्घटना को टाल सकते हैं।
- शनिवार को काले रंग की एक पोटली में काले तिल, सुपारी और सिन्दूर रखकर उसे अपने वाहन पर आगे की ओर बांध दें। इस उपाय को अपनाकर आप अपने वाहन को किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा सकते हैं।

कैसे बढाएं बिजनेस?

अधिकतर व्यापारी अपने व्यापार में घटती बिक्री को लेकर तनाव में रहते हैं। बार-बार व्यवसाय में नुकसान हो रहा है या बनते सौदे बिगड़ जाते हैं। अनचाहा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, तो इस उपाय को एक बार जरूर करें।
- रविवार को गंगा जल लेकर उस पर फूंक मार कर २१ बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
इस जल को व्यापार स्थल पर छिड़क दें। ऐसा लगातार सात रविवार तक करें।
- सोमवार को सफेद चंदन लाकर उसे एक सप्ताह तक घर के मंदिर में रखें, धूप बत्ती दिखाएं व उसे गल्ले या तिजोरी में रखें । इस उपाय को अपनाने से निश्चित ही आपके व्यापार मे वृद्धि होने लगेगी ।