
लड़कियों क्यों डॉल लेना पसंद करती हैं और लड़कों को क्यों कार के पीछे भागते हैं, इसका जवाब अध्ययनकर्ताओं ने ढूंढ ही निकाला है। अध्ययन के मुताबिक बच्चे बिना उत्साहित हुए अपने लिंग के मुताबिक खिलौनों का चुनाव करते हैं। लंदन यूनिवर्सिटी की मनोवैज्ञानिक डॉ. ब्रैंडा टॉड और सारा अमाली ओ’ टूल थॉमसन ने इस अध्ययन में 9 से 36 महीने के 90 बच्चों को शामिल किया था। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सात खिलौनों दिखाए और उनमें से एक चुनने को दिया। लड़कों के खिलौनों में कार, डिगर, बॉल और नीले रंग का टेडीबियर तथा लड़कियों के खिलौनों में गुलाबी टेडीबियर, गुड़िया तथा कुकिंग सैट थे। उन्होंने बच्चों द्वारा चुने गए खिलौनों व उसके साथ उनके खेलने में बिताए समय को रिकॉर्ड किया। उन्होंने देखा कि नौ से 14 महीनों की लड़कियों ने गुड़िया के साथ खेलने में समय बिताया जबकि लड़कों ने कार चुनी। दो से तीन साल की लड़कियों ने आधा समय गुड़िया के साथ खेलने में लगाया जबकि केवल दो लड़कों ने बस इसे छुआ था। लड़कों ने अपना 90 प्रतिशत समय कार से खेलने में बिताया जबकि लड़कियों ने इसे छुआ ही था।
1 comments:
MUGHE TO NAHI PATA
S BHASKAR
Post a Comment