Thursday, July 22, 2010

इंसान नहीं यहां कुत्ते करते हैं 'सुसाइड'!

स्कॉटलैंड का ये एक छोटा और खूबसूरत सा गांव है मिलटन। मिलटन के पास डंबरटन के शांत इलाके में बना है ओवरटोन ब्रिज। इस ब्रिज की कहानी भी काफी रहस्यमयी है। इस ब्रिज पर आज तक किसी इंसान की जान नहीं गई है।

फिर भी अब तक ब्रिज से छलांग लगाकर जान देने वाले कुत्तों की संख्या 600 पार हो चुकी है। इन बेजुबान जानवरों को यहां आकर क्या हो जाता है या फिर उन्हें ब्रिज के नीचे ऐसा क्या नजर आता है, जो वे अपने होश खोकर छलांग लगा देते हैं, ये आज तक कोई नहीं समझ सका है।

1960 के दशक से लोगों का इस ओर ध्यान गया था। इसके बाद से देखा गया कि हर महीने कम से कम एक कुत्ता यहां से छलांग लगाता रहा है। इस हिसाब से ही ये संख्या 600 पार हो गई है। देखा जाए तो ब्रिज पर रैलिंग लगाकर इन हादसों को रोका जा सकता था।

इन घटनाओं के चश्मदीद रहे लोग कहते हैं कि कुत्ते वहां आकर ब्रिज की दीवर पर चढ़कर छलांग लगा देते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया कि अगर नीचे गिरकर भी उनकी जान बच गई, तो वे फिर से ऊपर आए और दोबारा छलांग लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। जानवरों के लिए काम कर रही संस्थाएं यहां विशेषज्ञ भेज चुकी हैं। फिर भी कोई ठोस कारण पता नहीं चल सका है।

राज़ है गहरा

स्कॉटलैंड का ओवरटोन ब्रिज कुत्तों का सुसाइड प्वॉइंट बन गया है। पिछले कई दशकों से देखा जा रहा है कि कुत्ते इस ब्रिज पर आकर नीचे छलांग लगा देते हैं। इसके पीछे क्या राज़ है ये आज तक पता नहीं चला है।

सच दिलचस्प

ग्रीक और रोमन संस्कृति में सेरबेरस डॉग की चर्चा की गई है। इसके अनुसार सेरबेरस एक तीन सिर वाला डॉग था, जो धरती के अंदर की दुनिया के द्वार का प्रहरी था। ज्यादातर तस्वीरों में इसके तीन सिर ही दिखाए जाते हैं। फिर भी किसी में इसके दो, किसी में एक और किसी में पचास तक सिर दिखाए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment