Thursday, April 22, 2010

मोबाइल की दीवानी लड़कियां

mobile
एक नए सर्वे के मुताबिक लड़कियां लड़कों की तुलना में ज्यादा मैसेज करती हैं। मोबाइल से टैक्सट मैसेज भेजना का चलना अब पुराना हो गया है। लेकिन फिर भी मैसेज भेजने का जुनून कम नहीं हुआ है। मिशिगन यूनिवर्सिटी और प्यू रिसर्च सेंटर इंटरनेट एंड अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट द्वारा किए गए सर्वे में यही बात खुलकर सामने आई है।

शोध में पता चला है कि युवा वर्ग रोज करीब 50 मैसेज भेजता और प्राप्त करता है। इस तरह एक माह में करीब 1500 मैसेज का आदान प्रदान होता है। शोध के अनुसार 31 फीसदी लड़कियां एक दिन में 100 मैसेज तक भेजती और प्राप्त करती हैं।


Tuesday, April 20, 2010

किस माह में जन्मी महिला कैसी?

multiethnic_women_400_310
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्त्रियों का स्वभाव उनके जन्म के मास से भी जाना जा सकता है। यहां हम क्र म से इन हिन्दी मासों मे जन्म लेने वाली महिलाओं के स्वभाव की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

चैत्र मास: चैत्र मास में जन्म लेने वाली स्त्री वक्ता, होशियार, क्रोधी स्वभाव वाली, रतनारे नेत्र वाली, सुंदर रूप- गोरे रंग वाली, धनवान, पुत्रवती और सभी सुखों को पाने वाली होती है।

वैशाख मास: वैशाख मास में जन्म लेने वाली स्त्री श्रेष्ठ पतिव्रता, कोमल स्वभाव वाली, सुंदर हृदय, बड़े नेत्रों वाली, धनवान, क्रोध करने वाली तथा मितव्ययी होती है।

ज्येष्ठ मास: ज्येष्ठ मास में पैदा होने वाली स्त्री बुद्धिमान और धनवान, तीर्थ स्थानों को जाने वाली, कार्यों में कुशल और अपने पति की प्यारी होती है।

आषाढ़ मास: आषाढ़ मास में उत्पन्न स्त्री संतानवान, धन से हीन, सुख भोगने वाली, सरल और पति की दुलारी होती है।

श्रावण मास: श्रावण मास में जन्म लेने वाली पवित्र , मोटे शरीर वाली, क्षमा करने वाली, सुंदर तथा धर्मयुक्त और सुखों को पाने वाली होती है।

भाद्र मास: भाद्र मास में जन्म लेने वाली कोमल, धन पुत्रवाली, सुखी घर की वस्तुओं कि देखभाल करनेवाली, हमेशा प्रसन्न रहने वाली, सुशीला और मीठा बोलने वाली होती है।

आश्विन मास: आश्विन मास में जन्म लेने वाली स्त्री सुखी, धनी, शुद्ध हृदय गुण और रूपवती होती है, कार्यों में कुशल तथा अधिक कार्य करने वाली होती है।

कार्तिक मास: कार्तिक मास में जन्म लेने वाली स्त्री कुटिल स्वभाव कि, चतुर, झुठ बोलने वाली, क्रूर और धन सुख वाली होती है।

मागशीर्ष मास: मागशीर्ष में जन्म लेने वाली पवित्र , मिठे वचनों वाली, दया, दान, धन, धर्म करने वाली, कार्य में कुशल और रक्षा करने वाली होती है।

पौष मास: पौष मास में जन्म लेने वाली स्त्री पुरुष के समान स्वभाव वाली, पति से विमुख, समाज में गर्व तथा क्रोध रखने वाली होती है।

माघ मास: माघ मास में जन्म लेने वाली स्त्री धनी, सौभाग्यवान, बुद्धिमान संतान से युक्त तथा कटु पर सत्य वचन बोलने वाली होती है।

फाल्गुन मास: फाल्गुन मास में जन्म लेने वाली स्त्री सर्वगुणसंपन्न, ऐश्वर्यशाली, सुखी और संताति वाली तीर्थ यात्रा पर जाने वाली तथा कल्याणकरने वाली होती है।

कान और नाक का छेदन जरूरी क्योंकि...

indiangirl_310
आज के आधुनिक युग में सामान्यत: लड़कियां कान और नाक के छेदन के पक्ष में नहीं होती है। फिर भी कुछ लड़कियां कान का छेदन तो करा ही लेती हैं। वैसे लड़कियों के कानों में झुमका, बाली आदि उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। नाक की नथ भी उनकी सुंदरता की पूर्णता प्रदान करती है। सामान्यत: इन्हें सुंदरता की दृष्टि से ही देखा जाता है।

शास्त्रों में नाक और कान का छेदन लड़कियों के लिए अनिवार्य बताया गया है। ऐसा उनकी शारीरिक संचरना को ध्यान में रखकर परंपरा से जोड़ा गया है। स्त्रियां शारीरिक रूप से काफी संवेदनशील होती हैं उन पर मौसम के छोटे-छोटे परिवर्तन का भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

नाक की नथ उन्हें नासिका संबंधी रोगों से बचाती है, कफ, सर्दी-जुकाम आदि रोगों से लडऩे की शक्ति प्रदान करती है। नाक की नथ नाक की नसों के लिए एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर का काम करती है।

कानों के झुमके, बाली आदि मस्तिष्क के दोनों भागों के लिए एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर का काम करता है। दिमाग के कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही कानों में बाली पहनने से स्त्रियों का मासिक धर्म भी नियमित रहता है और ऐसे ही कई अन्य रोगों से लडऩे की शक्ति का संचार होता है।

लड़कियां काजल क्यों लगाती है?

aishwaryarai_310
सुंदर आंखों वाली लड़कियां जब काजल लगाती हैं तो उनकी सुंदरता देखते ही बनती है। सामान्यत: सभी लड़कियां काजल लगाती है।

काजल को सोलह शृंगार में भी शामिल किया गया है। सभी यही सोचते हैं कि काजल का उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। परंतु सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ काजल के अन्य उपयोग भी हैं। जैसे काजल में औषधिय गुण होते हैं जो आंखों के लिए एक औषधि का काम करता है।

जिससे आंखों की देखने क्षमता बढ़ती है और नेत्र रोगों से भी बचाव हो जाता है। साथ ही काजल दूसरों की बुरी नजर से भी रक्षा करता हैं।