अपना भविष्य में होने वाली घटनाओं को जानने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं। सामान्यत: लोग कुंडली पर ज्यादा विश्वास करते हैं परंतु हाथों की लकीरें भी शत-प्रतिशत सही-सही भविष्यवाणी करती हैं। वैसे तो हाथों में कई रेखाएं होती हैं सभी का अपना महत्व हैं। आज हम आपको जानकारी देंगे संतान रेखा की:संतान रेखा: सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत स्थित होता है। बुध पर्वत पर विवाह रेखा के पास ही संतान रेखाएं होती है। यहां जितनी रेखाएं होती हैं व्यक्ति की उतनी संतान के योग होते हैं। इसमें अधिक गहरी रेखाएं पुत्र और सामान्य रेखाएं पुत्री के योग की ओर संकेत करती है। यह रेखाएं टूटी हुई या कटी हुई तो इसका मतलब यही है संतान पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ सकता है।


0 comments:
Post a Comment