Friday, April 30, 2010

14 की उम्र में परेशान करती हैं लड़कियां

tenage
अभिभावकों के लिए किशोरावस्था में बच्चों को संभालना काफी मुश्किल होता है। लड़कियां 14 साल और लड़के 15 साल की उम्र में मां-बाप को बेहद परेशान करते हैं। इसका कारण लड़कियों में तेजी से बड़े होने की इच्छा, ज्यादा आजादी, शराब पीने की इजाजत मिलना और छरहरी काया पाने का दबाव रहता है। इसी कारण इस उम्र में मां-बाप के साथ उनके सबसे ज्यादा झगड़े होते हैं।

वहीं 15 साल की उम्र लड़कों की वह अवस्था होती है, जिसमें वे यौवनावस्था में प्रवेश करने वाले होते हैं। इस दौरान या तो वे किसी से बात करना पसंद नहीं करते या अपनी पढ़ाई में मस्त रहते हैं। द बेबीवैबसाइट द्वारा करवाए गए एक सर्वे में यह पता चला है।



इस सर्वे में 18 साल से ज्यादा उम्र के लड़के लड़कियों के 2 हजार अभिभावकों को शामिल किया गया था। वैबसाइट की कैथरीन क्राफोर्ड ने कहा, नए मां-बाप दो बच्चों से ही डरे रहते हैं जबकि किशोरों के अभिभावक उन्हें बताएंगे कि उनके जीवन का मुश्किल दौर तो अभी दूर है। सर्वे में 63 फीसदी अभिभावकों ने बताया कि 14 साल की उम्र में लड़कियां बेहद मूडी होती हैं। यही बात 78 फीसदी ने लड़कों के मामले में कही। 14 की उम्र के बाद लड़कियां अपने वजन और फिगर को लेकर चिंतित रहती हैं और पॉकेटमनी को लेकर शिकायत भी करती हैं।



क्रोफोर्ड ने कहा, हमें याद रखना होगा किशोरावस्था जहां मां-बाप के साथ-साथ बच्चों के लिए भी परेशानी वाली रहती है। इस दौरान बच्चे मूडी हुए बिना रह नहीं सकते और इसी कारण मां-बाप भी चिंतित रहते हैं।


0 comments:

Post a Comment